10 Lines on Cheetah in Hindi । चीता पर 10 लाइन

Spread the love

आज हम “10 Lines on Cheetah in Hindi” लेकर आपके समक्ष आये है, इस आर्टिकल में आप ’चीता पर 10 लाइन’ पढ़ेंगे।

Cheetah in Hindi

हमने शेर और बाघ के बारे में बहुत कुछ पढ़ा और सुना है। इन्हीं की प्रजाति में एक और खूंखार जानवर होता है और वह है चीता। चीता बड़ी बिल्ली की प्रजाति से संबंध रखता है। यह एक ऐसा जानवर है जो सबसे तेज दौड़ने वाले जानवरों मेें सबसे अव्वल आता है। यह बहुत तेज दौड़ता है। इसके जितना तेज और कोई भी जानवर नहीं भाग सकता है। चीता के सामने उसेन बोल्ट का जलवा भी फीका पड़ जाता है। इसकी दौड़ सबसे तेज दौड़ने वाली कार को भी हरा देती है। इसके दौड़ की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा की होती है। इसका साइंटिफिक नाम एसीनोनिक्स जुबेटस होता है। यह एक मांसाहारी जानवर होता है। इनके शरीर पर काली और पीली धारियां होती है। इनके शरीर पर पीले और काले रंग के स्पॉट होते है। इनकी आंखों की रोशनी इस प्रकार की होती है कि यह सिर्फ दिन में ही शिकार कर सकते हैं। रात को यह जानवर शिकार करने में असमर्थ होते हैं। यह शेर की तरह शरीर में भारी भरकम नहीं होते हैं। यह शरीर में पतले होते हैं। इसी वजह से यह बहुत फुर्तीले और तेज धावक होते हैं। इनके जीवनकाल की अगर हम बात करे तो वह 12 वर्ष का होता है। चीता के बच्चे दिखने में बहुत ही प्यारे होते हैं। इनके बच्चों में यह खासियत होती है कि यह बच्चे वयस्क होने से पहले ही जंगली जानवरों के भेंट चढ़ जाते हैं। इन नन्हें चीता के शिकारी बहुत से जानवर होते हैं जैसे कि शेर, लकड़बग्घा आदि। यही एक मुख्य कारण है जिसकी वजह से दुनिया मेें चीतों की संख्या कम है। शेर और बाघ की तरह चीता दहाड़ नहीं सकता है। यह तथ्य आपको सुनने मेें मजेदार लगेगा कि दरअसल चीता बिल्ली की तरह आवाज निकालता है। चीते के शरीर पर चितकबरे धब्बे होते हैं इसलिए इस जानवर का नाम चीता होता है। मादा चीता करीब करीब 5 बच्चों को एक साथ में ही जन्म देती है। नर चीता आसानी से शिकार कर लेता है परंतु मादा चीता ऐसा नहीं कर पाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इतने बच्चों को पालना बहुत काम होता है। नर मादा अपने बच्चों को छोड़कर कहीं जा नहीं सकती क्योंकि ऐसा होने पर उन बच्चों पर हमला होने की संभावना अधिक रहती है। चीता एक मांसाहारी जानवर है। वह अपने शिकार को मारकर उसके ताजे मांस का लुत्फ उठाता है। चीते की छलांग बहुत तेज होती है। चीता मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीका देश का रहवासी हैं। यह ईरान देश में भी खूब पाए जाते हैं। भारत मेें यह आज से 74 साल पहले ही विलुप्त हो गए थे। अभी हमारे देश मेें इनको फिर से आबाद करने की कोशिश की जा रही है। हाल ही मेें भारत सरकार ने अफ्रीकी देश से आठ चीतों को भारत मँगवाया है। सरकार की यही कोशिश है कि कैसे भारत से विलुप्त हो चुके इस जानवर की संख्या को दोगुना किया जाए। आमतौर पर हम सभी जिवित प्राणी बिना भोजन के एक दो दिन तक रह सकते हैं पर पानी के बगैर अपने जीवन की कल्पना तक नहीं कर सकते। चीता एकमात्र ऐसा जानवर है जो बिना पानी के दस दिन भी आराम से रह सकता है। नर चीता मादा चीता से बड़ा होता है। चीता तेंदुए से शरीर में पतला होता है। 

10 Lines on Cheetah in Hindi

  1.  चीता बहुत ही सुंदर जानवर होता है।
  2. चीता का वैज्ञानिक नाम एँसिनोनिक्स जुबेटस है।
  3. नर चीता को समूह में रहना पसंद आता है जबकि मादा चीता समूह में रहना पसंद नहीं करती।
  4. चीता बड़ी बिल्ली के ग्रुप से ताल्लुक रखते हैं। 
  5. इस जानवर की आवाज एकदम अलग होती है। यह दहाड़ने की जगह बिल्ली की ही तरह आवाज निकालता हैं। 
  6. चीता को दिन में ही अपना शिकार करना अच्छा लगता है।
  7. चीता बहुत ही फुर्तीले किस्म का जानवर होता है। उसकी दौड़ सुपरफास्ट कार से भी तेज होती है।
  8. इस समय यह सिर्फ अफ्रीका और ईरान में ही पाए जाते हैं।
  9. यह जानवर लगभग विलुप्ति के कगार पर है।
  10. चीते की छलांग भी बहुत लंबी होती है। इसी के ही चलते वह अपना शिकार पर फूर्ती से धावा बोल देता है।

5 Lines on Cheetah in Hindi

  1. जंगल में एक चीता की औसत उम्र लगभग 7 साल की होती है। अगर इन्हें कैद में रखा जाए तो यह 8-12 साल तक जिंदा रह सकते हैं।
  2. चीते के शरीर पर चितकबरे धब्बे होते हैं इसलिए इस जानवर का नाम चीता होता है।
  3. शिकार करते वक्त चीता को जल्दी थकान आ जाती है।
  4. चीता के बच्चे दिखने में बहुत ही प्यारे होते हैं।
  5. मादा चीता 3-5 बच्चों को जन्म देती है।

Also Read :-

10 Lines on Lohri in Hindi

10 Lines on Republic Day in Hindi

10 Lines About Hindi Diwas in Hindi

10 Lines About Gandhi Jayanti in Hindi

10 Lines About Lal Bahadur Shastri Jayanti in Hindi

10 Lines About Durga Pooja in Hindi

10 Lines About Teachers Day in Hindi

FAQ on Cheetah in Hindi

Question: चीता कितना तेज भाग सकता है?
Answer: चीता 112 और 120 किमी/घंटा (70 और 75 मील/घंटा) की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम होता है। 

Question: चीता का वैज्ञानिक नाम क्या होता है?
Answer: चीता का वैज्ञानिक नाम एसीनोनिक्स जुबेटस होता है।

Question: भारत में कितने सालों बाद चीते आ रहे हैं और उन्हें कौन से पार्क में रखा जाएगा?
Answer: भारत में लगभग 70 साल पहले चीते हुआ करते थे। राजा महाराजाओं और अंग्रेजों के लालच के चलते चीतों का लगातार शिकार किया गया। इस लालच के चलते चीते भारत से विलुप्त ही हो गए थे। परंतु अब 70 साल बाद फिर से चीतें भारत में कदम रख चुके हैं। सभी चीतों को 15 अगस्त पर मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में लाया गया था। 

Question: मादा चीता कितने बच्चों को जन्म दे सकती है?
Answer: मादा चीता औसतन तीन से पांच बच्चों को जन्म देने में सक्षम होती है। इनके बच्चों की गर्दन पर रोएंदार और मुलायम बाल होते हैं। धीरे धीरे यह बाल समय के साथ झड़ते जाते हैं। 

Question: नर और मादा चीता में से किसको अकेला रहना पसंद आता है?
Answer: मादा चीता नर चीता के मुकाबले अकेला रहना ज्यादा पसंद करती है। उसको झुंड में रहना पसंद नहीं आता है। वह अपने बच्चों को जन्म देने के कुछ समय तक ही झुंड में रहना पसंद करती है। जब उसके बच्चें बड़े हो जाते है तब वह झुंड को छोड़कर अलग हो जाती है। 

Question: चीता की आवाज के प्रकार बताइए?
Answer: चीता की आवाज के कई प्रकार है – चिर्पिंग, चरिंग, गुर्राहट, आर्तनाद, घुरघुराहट।