10 Lines on Cricket in Hindi। क्रिकेट पर 10 लाइन वाक्य

Spread the love

क्रिकेट भारत ही क्या पुरे विश्व में सुप्रसिद्ध खेलो में से एक है आज हम इस लेख में 10 Lines on Cricket in Hindi लेकर आये है। कम शब्दों में इस खेल के बारे में आप इसे पढ़ कर जान सकते है।

 Cricket in Hindi 

“आउट!! स्टम्प!! 155 रनों पर आस्ट्रेलिया हुई ऑल आउट। 300 रनों से भारत को मिली बहुत बड़ी जीत।” और यह शब्द पूरे होते ही शरीर में राष्ट्रीय भावना की लहर दौड़ जाती है। यहां बात हो रही है देश के सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट की। हमारे देश का राष्ट्रीय खेल हाॅकी को माना जाता है। भारत में खेलों की शुरुआत तो कभी से हो गई थी। कबड्डी, कुश्ती, मलयुद्ध, तीरंदाजी आदि को भारत के सबसे पुराने खेलों में से एक माना जाता है। परन्तु जब से इंग्लैंड ने भारत पर कब्जा जमा कर उस पर राज करना शुरू किया बस तभी से ही क्रिकेट सभी भारतीयों का सबसे प्रिय खेल बन गया। आज इस खेल की दिवानगी इस कदर छाई रहती है कि हर एक गली का छोटे से छोटा बच्चा भी इस खेल के बारे में जानता है। जैसे आम को फलों का राजा माना जाता है ठीक वैसे ही भारत में क्रिकेट को खेलों का राजा माना जाता है। इस खेल में दो टीम होती है और हर एक टीम में ग्यारह खिलाड़ी होते हैं। इस खेल को बैट और बाॅल से खेला जाता है। जो खिलाड़ी बैटिंग करता है उसे बैट्समैन कहा जाता है और जो खिलाड़ी बाॅलिंग करवाता है उसे बाॅलर कहा जाता है। इस खेल की शुरुआत में सबसे पहले टाॅस उछाला जाता है। टॉस जिसके पक्ष में चला जाता है वह टाॅस का विनर होता है। उसे ही यह निर्णय लेना होता है कि वह पहले बैटिंग की चांस लेगा या फिर पहले बाॅलिंग करवाएगा? दोनों ही टीमों का एक ही उदेश्य रहता है कि कैसे वह अपने प्रतिद्वंदी टीम को ज्यादा से ज्यादा रन बनाने से रोके। दोनों टीमें यह भी चाहती है कि कैसे वह अपने प्रतियोगी से ज्यादा रन बनाए। इस खेल का निरीक्षण करने के लिए हर पल एक अंपायर क्रिकेट के मैदान में उपस्थित रहता है। उसका काम यह होता है कि कैसे निष्पक्ष होकर वह इस खेल की हर एक गतिविधि का रिकॉर्ड रखे। क्रिकेट पिच की लंबाई 20.12 मीटर की होती है और चौड़ाई 3.05 मीटर की होती है। इस खेल के तीन रूप होते हैं – टेस्ट मैच, वन डे इंटरनेशनल मैच और टी-20 इंटरनेशनल मैच। टेस्ट मैच ज्यादा दिन चलता है। बाकी के दोनों तरह के मैच एक दिन में ही खत्म हो जाते हैं। 15 मार्च 1877 में विश्व का पहला टेस्ट मैच खेला गया था। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इसका शुभारंभ हुआ था। इस क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने हिस्सा लिया था। अगर हम भारत देश की बात करे तो हमारे देश ने अपना पहला मैच 25 जून 1932 को खेला था। इसके बाद तो इस खेल में भारत का प्रदर्शन सुधरता रहा। फिर एक दिन भारत के लिए ऐतिहासिक दिन आया। कपिल देव के नेतृत्व में सन् 1983 में भारत ने पहली बार विश्व कप जीता। उस जमाने में आजकल की तरह हर किसी के घरों में टीवी नहीं हुआ करती थी। क्रिकेट मैच का प्रसारण दूरदर्शन पर किया गया था। भारत ने जैसे ही विश्व कप जीता, पूरे भारत में मानो जैसे कोई उत्सव की तरंग दौड़ गई थी। भारतवासी पूरे जोश में आ गए थे। किसी खेल के प्रति ऐसी भावना और ऐसा नजारा पहली बार देखने को मिला।

10 Lines on Cricket in Hindi

  1. क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय और मनपसंद खेल है।
  2. हाॅकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। यह पता होते हुए भी भारत में क्रिकेट खेल को प्रथम स्थान देते हैं।
  3. इस खेल की शुरुआत इंग्लैंड देश से हुई थी।
  4. इस खेल में दो चीजें बहुत अहम होती है वह है क्रिकेट बाॅल और क्रिकेट बैट।
  5. क्रिकेट पिच की सतह सपाट होती है। पिच पर हरी घास भी होती है।
  6. घास दो तरह की होती है – कृत्रिम घास और प्राकृतिक घास।
  7. विलियम गिल्बर्ट ग्रेस को क्रिकेट खेल का जनक कहा जाता है। 
  8. क्रिकेट में जो टीम टाॅस जीतती है वही यह निर्णय करती है कि वह पहले बल्लेबाजी करेगी या बैटिंग।
  9. आईपीएल ने इस खेल को और भी ज्यादा लोकप्रिय बना दिया।
  10. आईपीएल को लेकर भी लोगों में खूब दीवानगी रहती है।

5 Lines on Cricket in Hindi

  1. भारत में क्रिकेट को खेलों का राजा माना जाता है।
  2. सबसे पहले टेस्ट मैच चलन में आया। फिर आया वन डे इंटरनेशनल मैच।
  3. फिर सन 2004 में क्रिकेट मैच का एक अलग फॉर्मेट चलन में आया – टी-20 मैच।
  4. आईपीएल क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे अनोखा और लोकप्रिय लीग बन गया।
  5. क्रिकेट मेरा भी सबसे पसंदीदा खेल है।

FAQ on Cricket in Hindi

Question. क्रिकेट खेल की शुरुआत कब और कैसे हुई?
Answer. कई लोगों का यह मानना है कि क्रिकेट खेल की शुरुआत 16 सदी में वील्ड के रहने वाले बच्चों ने की थी। 17वीं शताब्दी से पहले तक तो यह बच्चों का खेल हुआ करता था। परंतु धीरे धीरे यह खेल वयस्कों में भी काफी लोकप्रिय हो गया।

Question. भारत ने कितनी बार विश्व कप जीता है?
Answer. भारत ने अभी तक दो बार आईसीसी विश्व कप जीता है। भारत ने पहली बार कपिल देव के कप्तानी में 1983 में विश्व कप जीता था। उस समय भारत और वेस्टइंडीज विश्व कप फाइनल में आमने सामने थी। फिर 28 साल के लंबे इंतजार के बाद महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारत ने 2011 में एक बार फिर विश्व कप जीता।

Question. विश्व में सात बड़े क्रिकेट स्टेडियम कौन से हैं?
Answer. नरेंद्र मोदी स्टेडियम (भारत) मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (आस्ट्रेलिया) ईडन गार्डन (भारत) शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (भारत) पर्थ स्टेडियम (आस्ट्रेलिया) एडीलेड ओवल (आस्ट्रेलिया) राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (भारत)

Question. विश्व के टाॅप 10 लोकप्रिय क्रिकेटर्स कौन-कौन हैं?
Answer. 1. विराट कोहली
2. सचिन तेंदुलकर
3. महेंद्र सिंह धोनी
4. ब्रायन लारा
5. कपिल देव
6. रिकी पोंटिंग
7. राहुल द्रविड
8. वसीम अकरम
9. सुनील गावस्कर
10. शेन वार्न

Question. भारत में क्रिकेट को लेकर कैसा जुनून रहता है?
Answer. जिस तरह पूरी दुनिया में फुटबाॅल को लेकर जुनून रहता है ठीक उसी प्रकार भारत में भी क्रिकेट को लेकर अलग ही दीवानगी रहती है। यहां पर इस खेल को देश धर्म का दर्जा दिया जाता है। भारत में यह खेल इतना लोकप्रिय है कि इस देश की हर गली का बच्चा तक क्रिकेट खेल से वाकिफ है। जब भी कोई इंटरनेशनल मैच होता है तो संपूर्ण भारतवासी भारत की जीत की कामना करते हैं।