10 Lines on Dadi maa in Hindi । दादी माँ पर 10 लाइन वाक्य

Spread the love

दादी माँ से एक अलग ही जुड़ाव होता है बच्चो का। बचपन अधूरा है दादी माँ की कहानिओ के बिना। आज हम इस लेख में 10 Lines on Dadi Maa in Hindi लेकर आये है।

 Dadi Maa in Hindi 

“दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ। दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ।” इस गीत के बोल सुनते ही मैं अपने बचपन के दिनों में चली जाती हूं। कितना आनंद आता था उन दिनों जब मेरी दादी मां मुझसे झूठे मूठे ही रूठ जाती थी और कैसे मैं उनको प्यार से मनाया करती थी। सच में, दादी मां का प्यार अपने आप में अनोखा होता है। कहते हैं कि एक बच्चे के जीवन में जितना मां का प्यार होना जरूरी है ठीक उतना ही महत्वपूर्ण है दादी मां का प्यार और आशीर्वाद। एक बच्चे के जीवन में उसकी मां के बाद अगर कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है तो वह उसकी अपनी दादी होती है। दादी मां को अगर दूसरी मां की उपाधि दी जाए तो वह गलत नहीं होगी। मां के बाद दादी ही होती है जो अपने पोता-पोती में प्रेम का बीज बोती है। संस्कारों का महत्व समझाती है। दादी के प्यार के बिना हम अपने जीवन की कल्पना तक नहीं कर सकते। वह दादी मां ही होती है जो हमें अपने माता-पिता की डांट से भी बचा लेती है। वह हमें अपने जीवन के अलग अलग तजुर्बे से रूबरू करवाती है। जीवन को ढंग से जीने की कला वह सिखलाती है। वह अपने पोता-पोती के साथ कई बार उनकी ही तरह छोटी सी बच्ची भी बन जाती है। परियों की कहानियां और लोक कथाएं भी प्यारी दादी मां ही सुनाती है। वह क्या जमाना था जब हर कोई संयुक्त परिवार में रहता था। उस जमाने में घर के सभी सदस्य मिल-जुलकर रहते थे। पूरे घर में निर्णय लेने का हक और घर के हर छोटे सदस्य का मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी घर के बुजुर्गों की होती थी। उन बुजुर्गों में सबसे प्रथम स्थान आता था दादी और दादा का। घर के बच्चे उनसे अपना अनुभव साझा करते और बदले में बच्चों को उनसे मिलती थी जीवन की सीख। बच्चों के लिए दादा से भी ज्यादा प्रिय होती थी उनकी अपनी दादी मां। दादी मां का रिश्ता एकदम अलग होता है अपने पोती और पोते से। परंतु आज के आधुनिक जीवन में ऐसा नजारा हर जगह देखने को नहीं मिलता। आजकल के जीवन में हर कोई स्वार्थी हो चला है। वह अकेला रहकर जीवनयापन करना चाहता है। संयुक्त परिवार का फैशन हर जगह अपने पांव जमा रहा है। बहुत से माता पिता को नौकरी के सिलसिले से अपने शहर से बाहर रहना पड़ रहा है। इसका सीधा असर उनके बच्चों पर पड़ रहा है। वह अपने दादी दादा से दूर रह रहे हैं। बच्चों को दादी का प्यार नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते वह अपनत्व और प्रेम की भावना को भूल रहे हैं। मान लो अगर कोई बच्चा आज अपनी दादी के पास रहता भी है तो भी उसका होना ना होने के ही समान है। यह इसलिए है क्योंकि आजकल के बच्चों का जीवन केवल मोबाइल फोन में ही सिमट गया है। बच्चों को अब ना तो दादी मां की परियों वाली कहानी समझ में आती है और ना ही उनका प्रेम। बच्चों का सारा संसार मानो मोबाइल फोन में ही समाया हुआ है। अगर बच्चों को अपने बुजुर्गों के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिला तो आने वाले समय में बच्चें भावशून्य और असामाजिक बन जाएगें। हमारे पास अपनी गलती सुधारने का अभी भी मौका है। यह हमारा दायित्व होना चाहिए कि हम कैसे अपने बच्चों को उनके दादी और दादा से जोड़ने की कोशिश करे। ऐसा करने से हमारे बच्चों का भविष्य भी सही दिशा में जाएगा।

        10 Lines on Dadi Maa in Hindi 

  1. इस संसार में एक बच्चे की मां के बाद उसकी अपनी दादी मां का प्यार बहुत महत्वपूर्ण होता है।
  2. दादी मां को पूरे संसार के तौर तरीके के बारे में अच्छा ज्ञान होता है।
  3. मां के बाद वह ही एक स्त्री है जो वंदनीय होती है।
  4. दादी के पास रहने से बच्चों में सामाजिक व्यवहार आता है।
  5. दादी के साथ हमें टीवी पर धार्मिक सीरियल और फिल्में देखनी चाहिए। 
  6. बुजुर्गों के साथ धार्मिक चीजें देखने और पढ़ने से बच्चों के मन में धार्मिक माहौल पैदा होता है।
  7. बच्चों को दादी और दादा की जरूरतों का पूरा ध्यान रखना चाहिए। 
  8. हमारी यही कोशिश रहनी चाहिए कि हमारी कोई भी अनुचित बात से उनके मन को चोट नहीं पहुंचे। 
  9. दादी हमें लोक कथाएं सुनाती है।
  10. दादी मां हमें अपने जीवन के संघर्ष और जीवन से मिली सीख से रूबरू करवाती है।

5 Lines on Dadi Maa in Hindi 

  1. हमारे जीवन में दादी और दादा का प्यार होना बहुत ही जरूरी है।
  2.  मेरी दादी मेरी प्रिय मित्र थी।
  3. मेरी दादी ने अपने जीवन में खूब उतार-चढ़ाव देखे।
  4. मेरी दादी कला के हर कार्य में कुशल थी। 
  5. मेरी दादी बहुत अच्छा खाना बनाती थी।

Read Also :-

10 Lines on Republic Day in Hindi
10 Lines on Holi Festival in Hindi
10 Lines on Diwali in Hindi
10 Lines on Jawaharlal Nehru in Hindi
10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi
10 Lines on Mother in Hindi

 FAQ on Dadi Maa in Hindi 

Question. दादी और दादा का प्रेम एक बच्चे के जीवन के लिए कितना जरूरी है?
Answer. एक बच्चे के जीवन में अपने दादी – दादा और नाना – नानी का प्यार मिलना बहुत जरूरी है। वह हमे अच्छा नागरिक बनना सिखाते है। वह हमारे अंदर अच्छे संस्कार का बीज बोते है। वह हमें जीने की राह सिखाते है।

Question. हम अपनी दादी को प्रेम और सत्कार कैसे दे सकते है?
Answer. दादी हम पर अपना सारा प्यार लुटाती है। इसलिए हमारा यह दायित्व बनता है कि हम अपनी दादी को दोगुना प्रेम दे। हम उनकी भावनाओं की कद्र करें।

Question. दादी मां पर सबसे प्रसिद्ध गाना कौन सा है?
Answer. दादी मां पर सबसे लोकप्रिय गाना ‘दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ’ है। यह गीत घराना फिल्म में आशा भोंसले की मधुर आवाज में गाया गया है।

Question बुजुर्गों को परिवार का स्तंभ क्यों कहा जाता है?
Answer. बुजुर्गों को परिवार का मजबूत स्तंभ कहना गलत नहीं होगा। वह मात्र घर का ही नहीं बल्कि समाज का भी महत्वपूर्ण अंग है। यह वह धरोहर है जो परिवार का कठिन पलों में सही रूप से अपने अनुभवों को ध्यान में रखकर छोटों का मार्गदर्शन कर सकते है।

Question. मेरी दादी कि क्या विशेषताएं थी?
Answer. मेरी दादी काफी मेहनती इंसान थी। उन्होनें अपने जीवन काल में बहुत संघर्ष किए थे। दादा जी की मृत्यु बहुत जल्दी हो गई थी जिसके चलते उन्होंने अपने बच्चों को अकेले ही संभाला। वह कद में कुछ छोटी, परंतु बिल्कुल निडर थी। वह भलाई का कार्य करने में हमेशा धनवान रही। उनकी दी हुई अनेकों सीख आज भी मेरे पास संजोए हुई है।