10 Lines on Forgiveness Day in Hindi । क्षमा दिवस पर 10 लाइन

Spread the love

आज हम “10 Lines on Forgiveness Day in Hindi” लेकर आपके समक्ष आये है, इस आर्टिकल में आप ’क्षमा दिवस पर 10 लाइन’ पढ़ेंगे।

Forgiveness Day in Hindi

एक कमजोर व्यक्ति कभी क्षमा नहीं कर सकता। क्षमा करना शक्तिशाली व्यक्ति का गुण है। 

-महात्मा गांधी 

महात्मा गांधी का यह विचार एकदम सौ प्रतिशत सही है। जिस इंसान में क्षमा का गुण ही नहीं वह इंसान ही क्या। इस दुनिया में अनेक प्रकार के लोग निवास करते हैं। इन सभी लोगों की आदतें और विचार अलग-अलग होते हैं। इन्हीं अलग विचारों के चलते हुए दो इंसानों मेें बहुत बार मतभेद भी हो जाते हैं। इन मतभेदों को वह ही इंसान खत्म कर सकता है जो क्षमाशील हो। इस दुनिया में एक व्यक्ति का क्षमाशील होना बहुत ही जरूरी है। यह गुण होने पर हमारे अंदर कोई भी तरह का अवगुण नहीं रहता है। हम ज्यादा खुशहाल जीवन जीते हैं।

Also Read:-

10 Lines on World Peace Day in Hindi
10 Lines on National Immunization Day in Hindi
10 Lines on Wikipedia Day in Hindi
10 Lines on Global Family Day in Hindi
10 Lines on Black Friday in Hindi
10 Lines on World Tsunami Day in Hindi
10 Lines on World Kindness Day in Hindi
10 Lines on World Diabetes Day in Hindi

7 जुलाई को हर साल अंतरराष्ट्रीय क्षमा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने के पीछे का उद्देश्य यही होता है कि कैसे हम अपने सभी प्रकार के गले शिकवे मिटाकर लोगों के साथ मिलजुलकर रहें। यह केवल क्षमाशीलता का गुण होने पर ही संभव हो सकता है। दुनिया में जो कोई भी गलती करता है उसे माफी मांगनी भी आनी चाहिए। सामने वाले व्यक्ति को भी उस व्यक्ति को खुले दिल से माफ कर देना चाहिए। जो इंसान दिल से क्षमा मांगता है उसके मन से अंहकार मानो खत्म हो जाता है। और जो व्यक्ति बदले में क्षमा प्रदान करता है उसके पुण्य और बढ़ जाते हैं। जो व्यक्ति अंहकार को प्रथम रखते हुए मांफी नहीं मांगता या फिर सामने वाला दंभ रखते हुए किसी को माफ नहीं करता है वह अंधकार की ओर खींचा चला जाता है। हर धर्म मेें क्षमा को विशेष स्थान दिया जाता है। कहते हैं कि जो क्षमा धर्म का पालन करते हैं उन सभी के हृदय में देवता निवास करते हैं और जो इस धर्म का पालन नहीं करते उनके हृदय में छल, घमंड और इर्ष्या का निवास होता है। दुनियाभर के डाॅक्टर भी यह स्वीकार कर चुके हैं कि क्षमा मांगने से और क्षमा कर देने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाता है; कोलेस्ट्रॉल के स्तर और नींद में सुधार होता है, और यह दर्द, रक्तचाप, चिंता, अवसाद और तनाव के स्तर को भी कम करता है। हालांकि क्षमा करना या क्षमा मांगना बहुत बार बहुत मुश्किल भरा काम होता है। यह इसलिए कहना पड़ रहा है क्योंकि आखिरकार हम सभी इंसान हैं। इंसान अपने साथ हुए अपमान को कभी भी नहीं भूल सकता है। यह सोच एकदम स्वभाविक है कि जिस इंसान ने किसी दूसरे इंसान का अपमान किया है तो वह दूसरे व्यक्ति से माफी पाने की उम्मीद नहीं कर सकता है। परंतु हमारे शास्त्रों में यही लिखा है कि क्रोध और इर्ष्या मानव को अंदर से जलाकर राख कर देते हैं। इसलिए कहते हैं कि क्रोध को हमेशा के लिए तिलांजलि दे देनी चाहिए और अपने अंदर प्रेम की ज्वाला को जाग्रत कर लेना चाहिए। हम सभी से गलतियाँ होती है। ऐसा नहीं है कि सामने वाला गलती करे और हम कुछ भी ना करें या फिर हम गलती करें और सामने वाला एकदम सही हो। ऐसा होना लगभग ना के ही बराबर है। कहते हैं ना कि ताली कभी भी एक हाथ से नहीं बजती। इसलिए दोनों पक्षों को इस बात की अच्छी समझ होनी चाहिए।

10 Lines on Forgiveness Day in Hindi 

  1. हर साल 7 जुलाई को विश्व क्षमा दिवस मनाया जाता है। 
  2. मनुष्य चाहे जो भी हो गलती सभी करते हैं।
  3. गलतियां करना मनुष्य का स्वभाव है।
  4. जैसे विनम्रता मनुष्य का गहना है ठीक उसी प्रकार क्षमा भी मनुष्य का आभुषण है।
  5. क्षमा मांगने और क्षमा करने के लिए आपके पास बहुत बड़ा दिल होना चाहिए।
  6. जिस इंसान में क्षमा का गुण नहीं हे वह मनुष्य होते हुए भी मनुष्य नहीं कहलाया जाता है। 
  7. हमारे धर्म में क्षमा को विशेष महत्व दिया जाता है।
  8. क्षमा का गुण होने पर हमारा शारीरिक और मानसिक संतुलन बना रहता है।
  9. क्षमा मांगने पर और क्षमा कर देने पर कोई भी इंसान छोटा या बड़ा नहीं हो जाता है।
  10. क्षमा मांगने की कला हमारे अंदर से उत्पन्न होती है।

5 Lines on Forgiveness Day in Hindi 

  1. अगर कोई व्यक्ति अनजाने में गलती कर दे तो उसे माफ कर देना चाहिए।
  2. क्षमा करने पर आपके अंदर अंहकार की भावना खत्म हो जाती है।
  3. हमें सभी को अपनी गलती स्वीकार कर लेनी चाहिए और माफी मांग लेनी चाहिए। 
  4. अगर हम माफी नहीं मांगते हैं तो यह चीज हमें हर समय चिंता में डाले रखती है।
  5. क्षमा का गुण होना अपने आप में एक कला है।

Also Read:-

10 Lines on All Saints Day in Hindi
10 Lines on World Vegan Day in Hindi
10 Lines on Forgiveness Day in Hindi
10 Lines on World Literacy Day in Hindi
10 Lines on International Tiger Day in Hindi
10 Lines on World Aids Day in Hindi
10 Lines on Engineer’s Day in Hindi
10 Lines on World Coconut Day in Hindi

FAQ on Forgiveness Day in Hindi 

Question: क्षमा का क्या महत्व है?
Answer: क्षमा कर देना या अपनी गलती पर जल्दी से मांफी मांग लेना एक प्रकार की कला है। माफी का गुण होने पर इंसान हर प्रकार के तनाव से मुक्त रहता है। क्षमा आपके जीवन से चिन्ताओं को दुर कर देता है। यह कला आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए मदद करती है। 

Question: क्षमा का गुण होने से आपको क्या फायदा मिलता है?
Answer: क्षमा का गुण होने पर आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। ऐसा होने पर दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाता है; कोलेस्ट्रॉल के स्तर और नींद में सुधार होता है, और यह दर्द, रक्तचाप, चिंता, अवसाद और तनाव के स्तर को भी कम करता है।

Question: आप क्षमा को कैसे कायम कर सकते हैं?
Answer: आप सबसे पहले यह पता करें कि क्षमा का सही अर्थ क्या होता है और यह चीज हमारे जीवन में क्यों मायने रखती है। फिर अपने मन से यह पूछे कि आपको किसने दुख पहुंचाया है या फिर आपने किसके दिल को चोट पहुंचाई है। इन कारणों को जानने के बाद अपने दिल में क्षमा को विकसित करें। अगर आपको यह लगे कि क्षमा मांगना कठिन काम है तो इसके पीछे का कारण जानकर इसे समाप्त करें। सबसे पहले आप स्वयं को क्षमा किजिए और फिर यह योजना बनाए कि आपको कैसे क्षमा मांगनी है। जैसे ही आप क्षमाशील बनने की राह को पकड़ लेंगे बस उसी समय से आपकी सारी मुश्किलें खत्म हो जाएगी।

Question: क्षमा के तीन प्रकार क्या है?
Answer: क्षमा के तीन प्रकार है – मुक्ति, सहनशीलता और मुक्ति।

Also Read:-

10 Lines on Armistice Day in Hindi
10 Lines on Transport Day in Hindi
10 Lines on World Services Day in Hindi
10 Lines on World Cancer Awareness Day in Hindi
10 Lines on Childrens Day in Hindi
10 Lines on Infant Protection Day in Hindi
10 Lines on World Radiography Day in Hindi