10 Lines on Garden in Hindi । बगीचे पर 10 पंक्तियां

Spread the love

गार्डन जिसे हिंदी भाषा में बगीचा कहा जाता है। हरियाली का एक सुन्दर सुसज्जित स्वरुप ही गार्डन है। आज हम इस लेख में हम 10 Lines on Garden in Hindi आपके लिए लेकर आये है।

Garden in Hindi

बगीचा वह स्थान है, जहां विभिन्न तरह के फूल पेड़ पौधे तथा सब्जियां उगाई जाती हैं। भारत में बगीचा उस स्थान से संबंधित है , जहां फूलों के पौधे होते हैं। जो किसी व्यक्ति विशेष से संबंधित हो। बगीचे दो प्रकार के होते हैं- निजी तथा सार्वजनिक बगीचा।
निजी बगीचा किसी व्यक्ति विशेष से संबंधित होता है , यह अपने घर के बाहर आंगन या फिर छत के ऊपर उगाया जाता है। कोई कोई अपने घर की छतों पर फूलों के गमले सजाते हैं।
सार्वजनिक बगीचा सार्वजनिक बगीचा किसी की निजी संपत्ति नहीं होती ,वह सार्वजनिक स्थानों पर उगाया जाता है जिससे उस जगह की रौनक बढ़ जाती है पर इसमें फूल तोड़ने की मनाही रहती है- जैसे स्कूल, कॉलेज, चिल्ड्रन पार्क ,ऑफिस इत्याद। भारत तथा विश्व में ऐसे फूलों के बगीचे हैं जहां विभिन्न प्रकार के फूलों की खेती की जाती है तथा जिसे देखने लोग दूर-दूर से आते है। भारत में पाए जाने वाले फूलों के बगीचे निम्नलिखित हैं-
1) वृंदावन गार्डन यह बगीचा का कर्नाटक में अवस्थित है। वृंदावन गार्डन मैसूर से 20 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित ह। यहां भारत के विभिन्न भागों से लोग इस उद्यान को देखने के लिए आते है। इसे मुगल स्टाइल में बनाया गया है।
2) शालीमार बाग -यह बाग श्रीनगर जम्मू और कश्मीर में अवस्थित है। यह बाग मुगलों द्वारा बनाया गया उत्कृष्ट कला का उदाहरण है। इसे मुगल सम्राट जहांगीर ने अपनी पत्नी नूरजहां को उपहार स्वरूप भेंट किया था। इस बाग को तीन हिस्सों में बांटा गया है- दीवाने आमबाहरी बगीचा , बीच का बगीचा दीवानेखास के नाम से प्रसिद्ध है और सबसे ऊपर का हिस्सा शाही महिलाओं के लिए आरक्षित था।
3) हैंगिंग गार्डन – यह गार्डन मुंबई के मालाबार हिल्स के ऊपर स्थित है। इस बगीचे में 1880 के पहले का जलाशय यहां पर पाया जाता है। इस बगीचे में तरह तरह के फूल और पौधे पाए जाते हैं।
4) निशात बाग- यह बाग़ श्रीनगर में अवस्थित है। यह उद्यान मुगल मुगल शासकों बनाया गया था। यह डल झील के पूर्वी हिस्से में बनाया गया था। इस बगीचे में एक और हिमालय की चोटी दिखती है तथा दूसरी ओर झील दिखाई देती है।
5) बोटैनिकल गार्डन ऊटी -इस गार्डन को ऊटी में बनाया गया। यहां अनेक प्रकार के विदेशी प्रजातियों के पेड़ पौधे मौजूद है। यहां मई के महीने में समर फेस्टिवल मनाया जाता है। यह बगीचा फ्लावर शो के लिए विख्यात है। यहां कई ऐसे पौधे हैं ,जो सालों से जीवित है यहां के रंग बिरंगे फूल लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है।
6) गुलाब बाग उदयपुर- उदयपुर राजस्थान का सबसे बड़ा और सबसे पुराना बगीचा है। जिसे सज्जन निवास के नाम से भी जाना जाता है। इसे महाराजा सज्जन सिंह ने 100 एकड़ की भूमि पर बनवाया था। यहां विभिन्न प्रजातियों के गुलाब के फूल पाए जाते हैं। इस गार्डन में आप ट्रेन में चढ़कर प्रकृति का आनंद ले सकते हैं।
7) मुगल गार्डन -यह उद्यान राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में अवस्थित है। विभिन्न प्रकार के फूलों से सजा कर इसे सुंदर उद्यान बनाया गया है। पूरा बगीचा चार भागों में बटा हुआ है। मुख्य उद्यान- गोलाकार गार्डन लंबा गार्डन तथा टेरेस गार्डन। यह बगीचा लगभग 15 एकड़ जमीन में बनाया गया है। इस बगीचे को फरवरी से मार्च तक 1 महीने के लिए आम ,जनता के लिए खोला जाता है।
8) लोधी गार्डन – यह बगीचा दिल्ली में सफदरगंज और खान मार्केट के बीच 90 एकड़ की जमीन में फैला हुआ है। इसमें सिकंदर लोदी मोहम्मद शाह के मकबरे के अलावा शीश गुंबद और बड़ा गुंबद भी शामिल है। इस बगीचे में हिंदू और मुसलमान दोनों शैलियों का अद्भुत संयोजन है। लोधी उद्यान में दूसरे उद्यान भी हैं -जैसे रोज गार्डन, बंबू गार्डन ,हर्बल गार्डन इत्यादि।
9) लॉयड बोटैनिकल गार्डन -यह उद्यान पश्चिम बंगाल के हाउडा जिले में अवस्थित है। इसे ब्रिटिश शासकों ने 18 में स्थापित किया था। इस बगीचे के ऊपर एडेनियम नामक हॉस्पिटल है। यह गार्डन हिमालय स्वदेशी पौधों से भरपूर है। यहां 250 से अधिक आर्किड की प्रजातियां पाई जाती है। १०) इंदिरा गांधी मेमोरियल टयूलिप गार्डन- एशिया का सबसे विशाल और सबसे बड़ा टयूलिप गार्डन जम्मू और कश्मीर में अवस्थित है। यह उद्यान 12 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। डल झील को देखने के लिए यह उद्यान राज्य से जवानवां रेंज की गोद में अवस्थित है। यहां लगभग 2 मिलियन रंगीन ट्यूलिप है। श्रीनगर में इंदिरा गांधी मेमोरियल टयूलिप गार्डन में हर साल 1 महीने के लिए टयूलिप फेस्टिवल मनाया जाता है। इस फेस्टिवल को देखने के लिए लाखों लोग देश विदेश से आते हैं। फूलों के मौसम में इस बगीचे में कम से कम 1300000 ट्यूलिप एक साथ खिलते हैं।

10 Lines on Garden in Hindi

1)बगीचा वह स्थान है जहां तरह तरह के फूल खिले हुए होते हैं।
2)बगीचा कुछ देर में बगीचे में कुछ देर बैठ लेने भर से ही हमारी सारी थकावट दूर हो जाती है। मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
3) रंग बिरंगे फूलों पर तितलियाँ सहज ही आकर्षित होती है। बगीचे के भव्य नजारा किसे नहीं पसंद ?
4)बगीचे में सुबह नंगे पैर चलने का आनंद ही अद्भुत होता है। उस पर चिड़ियों का करलव मन को मोह लेता है।
5)बगीचा ऐसा स्थान है जहां बिना ऊबे हुए घंटों बिताया जा सकता है।
6)बहुत से लोगों को बगीचे का काफी शौक रहता है जिसके लिए वे अन्य फूल पौधे खिलाते हैं।
7)पूरी दुनिया में फूलों के लगभग 369000 प्रकार के फूलों की प्रजातियां पाई जाती हैं।
8)ऐसे भी कई पौधे हैं जिन पर फूल तो नहीं लगते पर इनके पत्ते ही सदाबहार और आकर्षक होते हैं।
9)पूरे भारतवर्ष में कई उद्यान है जहां विभिन्न प्रकार के फूल पाए जाते हैं। लोग टिकट काटकर इन बगीचों को देखने जाते हैं।
10)फूल प्रकृति की सबसे सबसे सुंदर तम रचनाओं में से एक है। दुनिया में इतने प्रजातियों के रंग बिरंगे फूल मिलते हैं कि लोगों का मन मोह लेते हैं।

5 Lines on Garden in Hindi

1)भारत के सबसे बड़े पाए जाने वाले बगीचे लालबाग बोटैनिकल गार्डन है जोकि मैसूर में अवस्थित है।
2)कोलकाता हावड़ा शिवपुर में 1787 को स्थापित किया गया बोटैनिकल गार्डन है। इसे अचार्य जगदीश चंद्र बोस इंडियन बोटैनिक गार्डन के नाम से भी जाना जाता है।
3) इस बोटैनिकल गार्डन में एक पुराना बरगद का पेड़ तथा 12000 जीवित बारहमासी पौधे मौजूद है।
4)फूल और अनेक प्रकार की पौधों की मौजूदगी के कारण ही बगीचा सुंदर और भव्य लगता है।
5)बगीचा कुछ हद तक प्रदूषण को रोकने में सक्षम साबित होता है।

Read Also :-

10 Lines on Republic Day in Hindi
10 Lines on Holi Festival in Hindi
10 Lines on Diwali in Hindi
10 Lines on Jawaharlal Nehru in Hindi
10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi
10 Lines on Mother in Hindi

FAQ on Garden in Hindi

Question : घर में बगीचा लगाने के क्या लाभ हैं? कम से कम 5 पॉइंट लिखें।
Answer: बगीचा वह स्थान है ,जहां नाना प्रकार के फूल या फूलों के पौधे भी लगाए जाते हैं। फलों के पौधे भी लगाए जाते हैं। घर में बगीचा रखने के निम्नलिखित फायदे हैं –
1) यह देखने में सुंदर लगता है।
2) घर का आंगन साफ सुथरा रहता है।
3) विभिन्न पौधों के बारे में हमें जानकारी प्राप्त होती है।
4) हमें ताजी हवा मिलती है।
5) गुलदस्ता सजाने या पूजा करने के लिए सहज ही फूल प्राप्त हो जाते हैं ।

Question : फूलों के बगीचे सहज ही लोगों को अपनी और आकर्षित करते हैं ऐसा क्यों ?
Answer: फुल कुदरत की सबसे सुंदर तम रचनाओं में से एक है। फूल से ही फल निकलते हैं। फूलों की खुशबू से आकर्षित हो तितलियां फूलों पर बैठती है तथा उनके पराग तितलियों के पैरों में चिपक जाते हैं। इस प्रकार नए पौधे का जन्म होता है।बगीचा वह स्थान है जहां तरह तरह के फूल खिलते हैं। जिसे सभी आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। लोग टिकट काटकर बगीचे की सैर करने जाते हैं।

Question : भारत और विश्व का सबसे बड़ा ट्यूलिप का बगीचा कहां है?
Answer: भारत और विश्व का सबसे बड़ा ट्यूलिप का बगीचा जम्मू और कश्मीर में अवस्थित इंदिरा गांधी मेमोरियल टयूलिप गार्डन है। यह बगीचा 12 हेक्टेयर की भूमि में फैला हुआ है तथा यहां लगभग 2 मिलियन रंग के फूल खिले हुए हैं।

Question : कोलकाता में अवस्थित बोटैनिकल गार्डन की विशेषताएं बताइए।
Answer: गार्डन की स्थापनाईस्ट इंडिया कंपनी केसैनिक अधिकारी कर्नल रॉबर्ट के द्वारा किया गया। इनमें यहां बोटैनिकल सर्वे ऑफ इंडिया की स्थापना की गई। यह बगीचा 110 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पर 12000 से भी ज्यादा पेड़ ताड़ घास और आर्किड के विभिन्न प्रजातियां उगाई जाती हैं। यहां 200 वर्ष पुराना बरगद का वृक्ष हैऔर इसकी शाखाएं 15 वर्ग किलोमीटर तक फैली हुई है।

Question : भारत का सबसे बड़ा उद्यान कौन सा है ?इसकी विशेषताएं बताएं।
Answer: भारत का सबसे बड़ा उद्यान मैसूर में अवस्थित लालबाग है। यह 240 एकड़ की भूमि में फैला हुआ है। यहां ऑस्ट्रेलिया अफ्रीका और अमेरिकी महाद्वीप से मिले हुए अनेक पौधों तथा वनस्पतियों का संग्रह देखने को मिलता है।