10 Lines on Global Family Day in Hindi । विश्व पारिवारिक दिवस

Spread the love

आज हम “विश्व पारिवारिक दिवस पर 10 लाइन्स निबंध” लेकर आपके समक्ष आये है, इस आर्टिकल में आप ’10 Lines on Global Family Day in Hindi’ में पढ़ेंगे।

Global Family Day in Hindi

प्किसी भी व्यक्ति का अस्तित्व उसके परिवार से है। हर व्यक्ति किसी न किसी परिवार से संबंधित जरूर होता है। एक बच्चा जन्म लेते ही नया घर और नया परिवार पाता है।इस परिवार में ही उसकी परवरिश,शिक्षा सब कुछ होती है। हम परिवार में सारे सदस्यों को लेकर आगे बढ़ते हैं। परिवार का अगर कोई सदस्य ठीक नहीं है, तो उस परिवार में मन-मुटाव अधिक होता है। व्यक्ति को परिवार को समय देना और समझना जरूरी होता है क्योंकि व्यक्ति परिवार से ही भरा पूरा होता है। इस परिवार के महत्व को समझाने के लिए प्रतिवर्ष 1 जनवरी को वैश्विक परिवार दिवस मनाया जाता है।

1 जनवरी को ग्लोबल फैमिली डे की घोषणा की गई थी। इसीलिए हम प्रतिवर्ष 1 तारीख के दिन ग्लोबल फैमिली डे मनाते हैं।

ग्लोबल फैमिली डे का उद्देश्य

 वैश्विक परिवार दिवस का उद्देश्य पारिवारिक मूल्यों को उजागर करना है। परिवार को समय और साथ देना सुख-दुख साझा करने से है। इस दिन का उद्देश्य पारिवारिक मुद्दों पर विचार करके इसे बढ़ावा देकर शांति का संदेश फैलाना है। इसका मकसद लोगों को यह बताना है,कि पृथ्वी एक वैश्विक परिवार है ताकि दुनिया सभी के रहने के लिए सुरक्षित स्थान बन सके। इस दिन लोग नए साल के पहले दिन संकल्प लेते हैं जैसे अहिंसा के पथ पर चलना, धूम्रपान त्यागना, सच बोलना, शांति फैलाना,जल्दी जागना परिवार को समय देना, प्रेम और शांति को बढ़ावा देना आदि इस दिन का मुख्य उद्देश्य है।इस दिन परिवार के लोग साथ आते हैं और एकजुट होकर समाज की रचना करते हैं। परिवार हमारे जीवन में एक वरदान की तरह है इसमें कोई दो राय नहीं है इसीलिए इस दिन परिवार को समय और खुशी देना ही अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस का उद्देश्य है। 

वर्ष 2001 में संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को वार्षिक कार्यक्रम के रूप में स्थापित किया।इस दिन लोगों के साथ मिल बांट कर खाना खाया जाता है। बहुत से व्यक्ति अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम और अनेक संगठनों को दान भी करते हैं। देश,धर्म,जाति, नस्ल, नागरिकता  राजनीतिक समृद्धता और विभिन्न रंगों के बावजूद सभी परिवार भोजन मिल बांट कर खाते तथा सांझा करते हैं। इस दिन परिवार के सभी लोग एक दूसरे को उपहार भी देते हैं।

 यह एक विश्वव्यापी घटना है जिसका वैश्विक रूप से परिवारों द्वारा पालन किया जाता है। कुछ देशों में यह प्रथा एक विश्वास से पैदा होती है कि नए साल के प्रत्येक पहले दिन का स्वागत परिवार द्वारा समाज की एक इकाई के रूप में किया जाना चाहिए। ग्लोबल फैमिली डे 2022 का थीम था फैमिली एंड अर्बनाइजेशन अर्थात अर्थात परिवार और शहरीकरण। इसका मकसद शहरी नीतियों के महत्व पर जागरूकता भी पैदा करना था।

Also Read:-

10 Lines on World Peace Day in Hindi
10 Lines on National Immunization Day in Hindi
10 Lines on Wikipedia Day in Hindi
10 Lines on Global Family Day in Hindi
10 Lines on Black Friday in Hindi
10 Lines on World Tsunami Day in Hindi
10 Lines on World Kindness Day in Hindi
10 Lines on World Diabetes Day in Hindi

वैश्विक परिवार दिवस की शुरुआत

परिवार की उपयोगिता को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिन को विश्व स्तर पर मनाने का फैसला सन 1997 में लिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे मनाने की घोषणा करने के साथ ही साथ इसे पीस एंड शेयरिंग डे बताया। बहुत से लोगों का यह मानना है कि इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा के घोषणा के साथ हुई जो 1997 में विश्व के बच्चों के लिए शांति और अहिंसा की संस्कृति के लिए अंतरराष्ट्रीय दशक की शुरुआत करती है।इसी के फलस्वरूप वैश्विक परिवार दिवस की शुरुआत भी हो गई। स्थानीय और विश्व स्तर पर शांति को कैसे बढ़ावा मिले और इसे कायम करने रखने के लिए साल के पहले दिन को परिवार को समर्पित किया जाता है। 1997 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की घोषणा शांति का एक दिन विषय के साथ शुरू हुई जिसे तब हर साल के पहले दिन मनाया जाता था। लिंडा ग्रोवर एक शांति कार्यकर्ता ने पूरी दुनिया के सामने इस दिन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिवार का महत्व आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में लोगों को परिवार के साथ वक्त बिताने का समय कम मिलता है।इसीलिए आज के दिन को परिवार के लिए समर्पित करने की योजना के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसे मनाने की घोषणा की। आधुनिकरण की दौड़ में हम अपने परिवार को भूलते जा रहे हैं। भारत जैसे देश में परिवार का मूल्य बहुत अधिक है पर यहां भी परिवारिक मूल्य घटते जा रहे हैं। माता-पिता तथा दूसरे सदस्य अपने कामों में व्यस्त होने के कारण परिवार तथा बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पाते इसकी सबसे ज्यादा जरूरत एक बच्चे को होती है।

 मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है तथा समाज की सृष्टि अनेक परिवारों से तथा परिवार की सृष्टि परिवार में निवास कर रहे लोगों से होती है। इसीलिए परिवार सबसे बड़ा है और इसे व्यवस्थित ढंग से चलाने तथा बनाए रखने की आवश्यकता भी उतनी ही अधिक है।

10 Lines on Global Family Day in Hindi

  1. ग्लोबल फैमिली डे को विश्व शांति दिवस के नाम से भी जाना जाता है।
  2. इसे हर वर्ष मनाने का उद्देश्य लोगों के बीच प्रेम और एकता स्थापित करना है।
  3. यह विश्व एक ग्लोबल विलेज या विश्वग्राम है, जहां हम सभी एक संयुक्त परिवार हैं चाहे हम किसी भी धर्म,जाति,नागरिकता से संबंधित ही क्यों ना हो।
  4. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे दुनिया के बच्चों के लिए शांति और अहिंसा के तौर पर स्थापित किया था।
  5. इस दिवस की स्थापना मे लिंडा ग्रोवर का महत्वपूर्ण योगदान है।
  6. उन्होंने अपनी एक किताब प्रकाशित की जिसमें 1 जनवरी 2000 को वन डे इन पीस शांति का 1 दिन को महत्व दिया।
  7. यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति और अहिंसा को कायम रखने का प्रयास है।
  8. ग्लोबल फैमिली का अर्थ विश्वग्राम से है,जहां दुनिया के सभी लोग शामिल हैं।
  9. इस दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
  10. हर व्यक्ति के लिए परिवार की भूमिका बहुत अहम होती है।

5 Lines on Global Family Day in Hindi

  1. वैश्विक परिवार दिवस हर वर्ष की 1 तारीख यानी 1 जनवरी को मनाया जाता है।
  2. हर व्यक्ति किसी न किसी परिवार से संबंधित होता है।
  3. आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में परिवार के सदस्य एक दूसरे को समय नहीं दे पाते।
  4. पारिवारिक मूल्यों की स्थापना के लिए इस दिवस का पालन किया जाता है।
  5. इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सन 1997 में की।

Also Read:-

10 Lines on All Saints Day in Hindi
10 Lines on World Vegan Day in Hindi
10 Lines on Forgiveness Day in Hindi
10 Lines on World Literacy Day in Hindi
10 Lines on International Tiger Day in Hindi
10 Lines on World Aids Day in Hindi
10 Lines on Engineer’s Day in Hindi
10 Lines on World Coconut Day in Hindi

FAQ on Global Family Day in Hindi

Question: ग्लोबल फैमिली डे कब मनाया जाता है ?

Answer : ग्लोबल फैमिली डे हर वर्ष की 1 तारीख को मनाया जाता है।

Question: इस दिन को मनाने का उद्देश्य क्या है?

Answer : इस दिन को मनाने का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर शांति और अहिंसा कायम रखना है।

Question: वर्ष 2022 का थीम क्या था?

Answer : वर्ष 2022 का थीम फैमिली एंड अर्बनाइजेशन अर्थात परिवार और शहरीकरण था।

Question: ग्लोबल फैमिली डे का पालन किस प्रकार किया जाता है?

Answer : इस दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है तथा यह शपथ लिया जाता है कि वर्ष के पहले दिन शांति और अहिंसा के पथ पर सभी कोई चलेंगे।

Question: परिवार की क्या भूमिका है ?

Answer : एक व्यक्ति के संपूर्ण विकास में परिवार की भूमिका सबसे अहम एवं महत्वपूर्ण होती है।

Also Read:-

10 Lines on Armistice Day in Hindi
10 Lines on Transport Day in Hindi
10 Lines on World Services Day in Hindi
10 Lines on World Cancer Awareness Day in Hindi
10 Lines on Childrens Day in Hindi
10 Lines on Infant Protection Day in Hindi
10 Lines on World Radiography Day in Hindi