10 Lines on Goat in Hindi । बकरी पर 10 लाइन

Spread the love

आज हम “10 Lines on Goat in Hindi” लेकर आपके समक्ष आये है, इस आर्टिकल में आप ’बकरी पर 10 लाइन’ पढ़ेंगे।

Goat in Hindi

छोटे, प्यारे और भोले से दिखने वाले जीव बकरी अपने इन गुणों से बच्चों को बहुत प्रिय जानवर लगता है। परंतु वह मात्र बच्चों का ही खेलने का साधन नही, अपितु पशुपालन में उपयोग में आने वाला एक महत्वपूर्ण जानवर है। इसका  वैज्ञानिक नाम कैप्रा एगेग्रसइस है। बकरी को उसके दूध, बाल और मांस के लिए पाला जाता है। आज तकरीबन बकरी की 300 तरह की नस्लें दुनियाभर में पाई जाती है। जबकि भारत में 20 प्रकार की नस्लें पाई जाती है। बकरी की मुख्य नस्लों में चम्बा, गद्दी ,कश्मीरी, ,जमुनापरी,और पश्मीना है। यह एक शाकाहारी जीव है जो पत्ते और घास खाता है। इससे प्राप्त दूध स्वास्थ्य की द्रष्टि में बहुत लाभदायक है। बकरी को गरीब की गाय कहना गलत नही होगा। यह थोड़े खाकर भी पर्याप्त दूध उपलब्ध करती है। बकरी के पेट को हम चार भाग में बांट सकते हैं- रूमेन, रेटीकुलम, ओमेसम एवं एवामेसम। बकरी आज से 10,000 साल पहले इंसानों द्वारा पाली जाने वाली पहली जानवर है। इनके जीवन की अवधि ज्यादा से ज्यादा 15- 18 साल की होती है। अगर हम बकरी के गर्भधारण से संबंधित बात करें तो हमें यह पता चलता है कि बकरी का गर्भकाल 150 दिनों तक रहता है। एक बकरी पूरे साल में दो बार गर्भधारण करने में सक्षम होती है। और एक बार में दो- तीन बच्चों को जन्म दे सकती है। बकरी अपने मांस, दूध और ऊन के लिए प्रख्यात है। कश्मीर की बकरी की ऊन बहुत ही सुंदर और मंहगी होती है। कहते हैं कि कश्मीरी बकरी की ऊन की बनी कालीन बहुत ही सुंदर होती है। इस दुनिया में 300 प्रकार की बकरियों की नस्ल है। बकरी हमेशा से ही हम इंसानों की दोस्त रही है। बकरी का दूध बहुत ही पौष्टिक होता है। खासकर की नवजात बच्चे के लिए बकरी का दूध बहुत फायदेमंद रहता है। कई देश ऐसे भी हैं जो बकरी को वाहन ढ़ोने के रूप में इस्तेमाल करते हैं। बकरी एक पालतू पशु है। वह ज्यादातर घास खाती है। बकरी पेड़ों पर भी आराम से चढ़ जाती है। बकरी के सींग से और कई चीजों का निर्माण किया जाता है। बकरी ऐसी जानवर है जो कि झुंड में रहना पसंद करती है। क्या आप जानते हैं कि बकरी का दूध गाय के दूध से भी मंहगा होता है। पर हर किसी को बकरी का दूध पसंद नहीं आता है। उनके शरीर पर खूब सारे बाल होते हैं जो उन्हें ठंड से बचाकर रखते हैं। बकरा और बकरी दोनों के सींग होते हैं। भारत में बकरी की संख्या सबसे अधिक है। बकरी को सामाजिक जानवर माना जाता है। बकरी का स्वभाव बहुत ही नटखट और शरारती भरा होता है। बकरी को समझदार जानवर माना जाता है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा परंतु बकरियों के चार पेट होते हैं। एक बकरी को पांच किलो से ज्यादा चारे की जरूरत पड़ती है। लोग बकरी का मीट चांव से खाना पसंद करते हैं। बकरी का वजन 45-54 किलो के बीच में होता है। बकरी हमें मांस, दूध और फाइबर उपलब्ध करवाती है। नर बकरियों, जिन्हें बक्स या बिली कहा जाता है, की आमतौर पर दाढ़ी होती है।  मादाओं को नैनी कहा जाता है, और अपरिपक्व बकरियों को बच्चा या किड कहकर बुलाया जाता है। इनकी बिक्री में बकराईद के दौरान बहुत ज्यादा इजाफा हो जाता है। पीपीआर जिसे- पेस्ट डेस पेटिट्स रूमिनेंट्स के नाम से जाना जाता है, एक बकरियों एवं भेड़ों में पाए जाने वाली महामारी है। इस बीमारी के चलते हर साल हजारों बकरियों की मृत्यु हो जाती है। जिसके चलते हमारी अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ता है। इस बीमारी में बकरियों और भेड़ में बुखार, मुंह में घाव, दस्त, निमोनिया हो जाता है। और समय रहते उनका इलाज ना होने पर उनकी मौत तक हो जाती है। पीपीआर से बचाव का सर्वोत्तम उपाय टीकाकरण ही है। बकरी का खाद उर्वरक के लिए बहुत अच्छा है। इसका उपयोग जैविक खाद के रूप में किया जाता है। यह एक बहुत बढ़िया फर्टिलाइजर के रूप में जड़ी- बूटियों, सब्जियों, फलों, फूलों को उगाने के काम में लिया जाता है। पहाड़ी इलाको में पाए जाने वाली बकरियों की शारीरिक बनावट अन्य क्षेत्रों में पाए जाने वाली बकरियों से भिन्न होती है।

10 Lines on Goat in Hindi

  1. बकरी को घरेलू जानवर माना जाता है।
  2. लोग बकरी को बहुत महत्वपूर्ण और उपयोगी मानते हैं।
  3. बकरी अपने मांस और दूध के लिए जानी जाती है।
  4. बकरी का रंग या तो काला, सफेद या फिर भूरा होता है।
  5. बकरी स्तनधारी पशु है।
  6. बकरी का स्वभाव बहुत ही नटखट और तेज होता है। वह शर्मीली प्रकार की नहीं होती है।
  7. बकरी का गोबर भी उपयोगी होता है।
  8. इसका भोजन घास, अनाज और कभी कभार पेड़ की छाल भी होता है।
  9. बकरी को हम बुद्धिमान जानवर की श्रेणी में डाल सकते हैं।
  10. बकरी की चार टांगें होती है।

5 Lines on Goat in Hindi

  1. बकरियों को मानव 9000 सालों से पालतू जानवर के रूप में पालते आए हैं। 
  2. एक बकरी आमतौर पर 15-18 साल तक जीवित रहती है।
  3. अगर बकरी का अच्छे से ध्यान रखा जाए तो वह अपने मालिक के साथ दोस्ताना हो जाती है।
  4. बकरी को अकेलापन पसंद नहीं आता है।
  5. बकरी नींद को टुकड़ों में लेती है।

Also Read :-

10 Lines on Bulbul in Hindi
10 Lines on Crow in Hindi
10 Lines on Tiger in Hindi
10 Lines on Bear in Hindi
10 Lines on Giraffe in Hindi
10 Lines on Peacock in Hindi
10 Lines on Eagle in Hindi
10 Lines on Parrot in Hindi
10 Lines on Birds in Hindi
10 Lines on Ostrich in Hindi

FAQ on Goat in Hindi 

Question: दुनियाभर में बकरी कहां कहां पाई जाती है?

Answer: दुनिया की 60% से अधिक दुनिया की बकरी एशिया में ही पाई जाती है। चीन, पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश में यह सर्वाधिक है। 

Question: बकरी का मुख्य भोजन क्या है?

Answer: बकरी का मुख्य भोजन, घास, अनाज, और सूखी घास है।

Question: बकरी एक बार में कितने बच्चे जन्म देती है?

Answer:आमतौर पर एक बकरी दो बच्चों को जन्म देती है। परंतु यह संख्या नस्ल, वातावरण, और पहले भी हुई बच्चों की संख्या के हिसाब से कम- ज्यादा भी हो सकती है।

Question: बकरियों के समूह को क्या कहा जाता है?

Answer: बकरियों के समूह को झुंड कहा जाता है।

Question: दुनिया में सबसे महंगा बकरा कौनसा है?

Answer: दुनिया में सबसे महंगा बकरा मराकेश है। जिसे कोबार नामक कस्बे में नीलामी के लिए रखा गया था। यह बकरा 15.6 लाख रुपये में एंड्रयू मोस्ली नामक बकरी पालन के शौकीन व्यक्ति ने खरीदा था।