10 Lines on Hospital in Hindi । अस्पताल पर 10 लाइन वाक्य

Spread the love

अस्पताल वह जगह है जहा लोगो की बिमारिओ का इलाज किया जाता है। अगर डॉक्टर्स को लोगो ने भगवान का दर्जा दिया है तो अस्पताल को मंदिर से कम नहीं माना जाता है। हम इस लेख में 10 Lines on Hospital in Hindi लेकर आये है।

Hospital in Hindi

बहुत समय पहले की बात है जब मैं अपने पापा के साथ स्कूल जा रही थी। हमारी स्कूल घर से काफी दूर थी। हम स्कूल की ओर बढ़े जा रहे थे कि तभी हमने देखा एक व्यक्ति खून से लथपथ हुए पेट के बल रोड के किनारे गिरा पड़ा था। वह मदद के लिए कराह रहा था। उसकी हालत गंभीर लग रही थी। उसकी हालत से साफ मालूम पड़ रहा था कि एक्सीडेंट गंभीर था। हालांकि उस रोड से कई लोगों के वाहन गुजर रहे थे परंतु कोई भी उस इंसान की मदद के लिए आगे नहीं आया। मेरे और पापा से यह दर्दनाक मंजर देखा नहीं गया। पापा ने अपनी गाड़ी रोकी और झट से वह गाड़ी से उतरकर उस व्यक्ति के पास दौड़े। मैं पापा की गाड़ी के पास ही खड़ी रही। मेरे भीतर इतनी हिम्मत नहीं थी कि मैं उस इंसान के पास जा सकूं। पापा ने इधर उधर हास्पिटल के लिए नजरें दौड़ाई, पर उनको एक भी अस्पताल नजर नहीं आई। उस व्यक्ति के सिर से काफी खून बह रहा था। लगातार बहते खून का तुरंत उपचार होना जरूरी था। यह तो गनीमत समझो कि पापा के बैग मैं उस समय एक बड़ा कपड़ा था। पापा ने आव देखा ना ताव बस फूर्ती से उसके सिर पर कपड़ा रखकर उसके पास खड़े हो गए। पास में ही पीसीओ था। पापा ने मुझे इशारे में बता दिया कि मुझे वहां जाकर एम्बुलेंस को काॅल लगाना था। मैंने ऐसा ही किया। मात्र सात आठ मिनट में एम्बुलेंस वहां थी। फिर हम दोनों उस इंसान को लेकर उसमें चढ़ गए। बीच रास्ते में ही मेरी स्कूल थी। मुझे स्कूल छोड़कर पापा उस व्यक्ति के साथ अस्पताल की ओर रवाना हो गए। मैं स्कूल पहुंचकर भी यही सोचती रही कि मानो आज अगर अस्पतालें नहीं होती तो उस इंसान की ही तरह और भी कई जीवन झटके में स्वाहा हो जाते। सच में, हम लोगों के जीवन में अस्पताल का होना बहुत जरूरी है। आज हम अस्पताल के बिना जीवन की कल्पना तक नहीं कर सकते। इस धरती पर शायद ही कोई ऐसा जीव है जो बीमार ना होता हो। और इन्हीं बीमारियों को सही करने के लिए ही चिकित्सालय होता है। हम सभी मानव अस्पताल शब्द से बहुत पहले से ही परिचित है। कहते है कि भगवान धन्वंतरि ने ही आयुर्वेद से धरती का परिचय करवाया था। धन्वंतरि भगवान विष्णु का अवतार है जो समुद्र मंथन के समय प्रकट हुए थे। इन्हें धरती का पहला वैद्य कहा जाता है। भगवान धन्वंतरि संपूर्ण संसार की रोगों से रक्षा करते हैं। आज से हजारों वर्ष पहले हाॅस्पिटल नहीं हुआ करते थे। हमारे ऋषि मुनि ही आयुर्वेद से सभी बीमारियों का इलाज किया करते थे। फिर धीरे धीरे बदलते समय के साथ विज्ञान ने प्रगति की राह पकड़ी। विश्व में हर जगह अस्पतालों का निर्माण होने लगा। धीरे-धीरे डॉक्टर्स की संख्या में भी इजाफा होने लगा। और देखते ही देखते हाॅस्पिटल और डॉक्टर से हमारा नाता जुड़ गया। सामान्यत: अस्पताल को दो हिस्से में बाँट सकते हैं – निजी अस्पताल और सरकारी अस्पताल। निजी अस्पताल ऐसे अस्पताल होते है जिनका स्वामित्व किसी व्यक्ति या समूह के पास होता है। जबकि सरकारी अस्पताल का स्वामित्व सरकार के पास होता है।

निजी अस्पताल के फायदे-
1 इन अस्पताल मे अनुभवी डाक्टर्स की उपलब्धता।
2 अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मशीनें।
3 साफ- सफाई का अच्छा ख्याल।
4 मरीज की खास देखभाल।

निजी अस्पताल के नुकसान-
1 अत्याधिक मंहगी सुविधाएं।
2  मध्यवर्ग और गरीब के लिए प्रतिकूल।
3 निजी अस्पतालों की भारत में कमी।

सरकारी अस्पताल के फायदे-
1 इलाज या तो सस्ता या फिर एकदम मुफ्त मिलता है।
2 यहां पर सभी के लिए ईलाज एक समान होता है।

सरकारी अस्पताल के नुकसान-
1 सरकारी अस्पताल में अच्छी साफ सफाई का अभाव होता है।
2 यहां पर भीड़ बहुत ज्यादा रहती है जिसके चलते बहुत बार कमरों की कमी पड़ जाती है।

10 Lines on Hospital in Hindi 

  1. अस्पताल हम सभी के जीवन में संजीवनी की तरह काम करते हैं।
  2. यहां पर हर कोई अपना इलाज करवाने के लिए जाता है।
  3. चिकित्सालय या अस्पताल को अंग्रेजी में हाॅस्पिटल कहते हैं।
  4. अस्पताल को दो वर्गो में बांटा गया है – सरकारी अस्पताल और निजी अस्पताल। 
  5. प्राचीन काल से चिकित्सालय के दो विभाग चले आ रहे है – एक है कायचिकित्सा और दूसरा है शल्यचिकित्सा।
  6. कायचिकित्सक शब्द का अर्थ है फिजिशियन और शल्यचिकित्सक का अर्थ है एक इंसान जो सर्जन है।
  7. सभी अस्पतालों में ईलाज की अलग अलग सुविधाएं उपलब्ध होती है। 
  8. सरकारी अस्पताल सभी वर्ग के लोगों का स्वागत करती है। 
  9. निजी अस्पताल की सुविधाएं केवल अमीर लोग ही उठा सकते हैं।
  10. भारत की सरकार ने अपने नागरिकों के लिए चिकित्सा उपचार में कई सुविधाएं उपलब्ध करवाई है।

5 Lines on Hospital in Hindi 

  1. हाॅस्पिटल बीमार लोगों के लिए वरदान की तरह है।
  2. अस्पताल में बहुत सारा स्टाफ एक साथ में काम करता है।
  3. नीट की परीक्षा देश की बड़ी परीक्षाओं में से एक है।
  4. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार एक हजार की आबादी पर एक डॉक्टर होना चाहिए।
  5. पर भारत में 2019 के आंकड़ो के हिसाब से 1,445 पर एक डॉक्टर है।

Read Also :-

10 Lines on Republic Day in Hindi
10 Lines on Holi Festival in Hindi
10 Lines on Diwali in Hindi
10 Lines on Jawaharlal Nehru in Hindi
10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi
10 Lines on Mother in Hindi

FAQ on Hospital in Hindi

Question. दुनिया का सबसे पहला डॉक्टर किसे माना जाता है?
Answer. दुनिया का सबसे पहला डॉक्टर हिप्पोक्रेट्स को माना जाता है। हिप्पोक्रेट्स का जन्म 460 ईसा पूर्व यूनान के कोस में हुआ था। उन्हे चिकित्सा का जनक भी कहा जाता है।

Question. भारत की सबसे प्रसिद्ध अस्पताल कौन-सी है?
Answer. A.I.M.S भारत की सबसे प्रसिद्ध अस्पताल है जो दिल्ली में स्थित है। फोर्टिस, मेदांता, अपोलो अस्पताल भी भारत के काफी नामी अस्पताल है।

Question. देश में डाॅक्टर और जनसंख्या का क्या अनुपात है?
Answer. देश में डाॅक्टर और जनसंख्या का अनुपात 1: 834 है।

Question. भारत की पहली महिला डाक्टर कौन थी?
Answer. भारत की पहली महिला डाॅक्टर आनंदी बाई गोपाल राव जोशी थी। उनका जन्म 31 मार्च 1865 में कल्याण में हुआ था। उन्हीं की तरह कादम्बिनी गांगुली भी भारत की पहली महिला थी, जिन्होंने यूरोपियन मेडिसिन में प्रशिक्षण लिया था।

Question. विश्व की सबसे प्राचीन चिकित्सा प्रणाली कौन सी है?
Answer. विश्व की सबसे प्राचीन चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद है।