10 Lines on Importance of Education in Hindi । शिक्षा के महत्व पर 10 लाइन

Spread the love

आज हम “10 Lines on Importance of Education in Hindi” लेकर आपके समक्ष आये है, इस आर्टिकल में आप ’शिक्षा के महत्व पर 10 लाइन’ पढ़ेंगे।

Importance of Education in Hindi

आप सोचकर देखिए कि अगर हम सभी आज भी आदिमानव काल मेें जी रहे होते तो हमारा जीवन कैसा होता? आप सभी को यह सुनने में बहुत अजीब लग रहा होगा कि यह कैसी बात हो रही है जिसकी आज के टाइम में कोई संभावना ही नहीं है। आदिमानव का जीवन एकदम अलग था। उनको कोई प्रकार का ज्ञान ही नहीं था। धीरे-धीरे मानव की बुद्धि का विकास होने लगा। उन्हें हर चीज का ज्ञान होने लगा। इसी ज्ञान के ही चलते वह औजारों का निर्माण करने लगा। वह घर का भी निर्माण करने लगा। अपनी इसी बुद्धि के दम पर वह धीरे धीरे शब्दों का भी निर्माण करने लगे। फिर आगे बढ़ते समय के साथ शब्दों का विकास होने के साथ शिक्षा ने भी जन्म लिया। शिक्षा का प्राचीन काल में ही विकास हो गया था। समय के साथ शिक्षा प्रारूप दिन-प्रतिदिन बदलता गया। पहले के समय में हमारे देश में गुरूकुल हुआ करते थे। बाद मेें इन्हीं गुरूकुलों की जगह अंग्रेजी और पब्लिक स्कूल ने ले ली। शिक्षा का सही मायने में अर्थ है जीवन के लिए उपयोगी माने जाने वाले ज्ञान या विद्या को प्राप्त करना। उचित शिक्षा को पाकर हम जीवन में अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा हर एक मनुष्य के लिए एक उपयोगी चीज है। अगर आपने सही रूप से शिक्षा का ग्रहण किया है तो यह आपके लिए एक ऐसी जादुई छड़ी के समान है जिससे आप कठिन समय में भी अपने आप को बिना परेशानी के निकाल सकते हो। शिक्षा एक इंसान को अंधकार से प्रकाश की ओर लेकर जा सकता है। एक इंसान शिक्षा को ग्रहण करके पूरे समाज में एक बड़ा बदलाव ला सकता है। समाज मेें शिक्षित व्यक्ति की छवि और इज्जत अलग ही होती है। समाज शिक्षित व्यक्ति को इज्जत की नजरों से देखता है। उच्च शिक्षा पाकर एक इंसान डाॅक्टर, इंजीनियर, साइंटिस्ट, टीचर आदि के रोल को बेखूबी से निभाते हैं। यह सभी लोग एक बेहतर कल का निर्माण भी करते हैं। आज हमारे जीवन में जितनी भी तकनीकी सुविधाएं हैं वह सब शिक्षा से उपजी है। शिक्षित व्यक्ति अपने पूरे जीवन में वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर रहता है। उसे वित्तीय संकट का सामना नहीं करना पड़ता है। 

हम यह स्वीकार करते है कि हमें प्रारंभिक शिक्षा स्कूल या काॅलेज से ही प्राप्त होती है। पर जीवन की शिक्षा हमें वहां से नहीं मिलती। जीवन की शिक्षा हमें अपने जीवन के अनुभवों से मिलती है। जब से शिक्षा का विकास हुआ तब से शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान से जोड़कर देखा जाने लगा। लोगों की मानसिकता यह बन गई कि जिस किसी को किताबों का अच्छा ज्ञान है बस वही एक सफल इंसान है। पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इस दुनिया मेें बहुत से ऐसे लोग है जिनको किताबी ज्ञान से ज्यादा ज्ञान है। ऐसे लोग दुनिया की अच्छे से समझ रखते हैं। एक शिक्षित महिला पूरे समाज का कल्याण कर सकती है। शिक्षित होने पर उसे पता चलता है कि उसके लिए क्या सही है और क्या गलत है। जो अपने जीवन में जितना ज्यादा ज्ञान अर्जित करता है वह उतना ही आगे बढ़ता है और लंबा और अच्छा जीवन जीता है।

शिक्षा के प्रकार

  1.  औपचारिक शिक्षा – औपचारिक शिक्षा को अंग्रेजी में फॉर्मल एजुकेशन कहते हैं। यह शिक्षा हमें स्कूल-काॅलेज में प्राप्त होती है। इस प्रकार की शिक्षा में स्टूडेंट्स के लिए पाठ्यक्रम को तैयार किया जाता है। फिर इसी पाठ्यक्रम के आधार पर बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाती है। 
  2. अनौपचारिक शिक्षा – इस प्रकार की शिक्षा हमें किसी विशेष संस्थान में नहीं दी जाती है बल्कि यह तो हमें समय के साथ अपने आप मिलती जाती है। 

10 Lines on Importance of Education in Hindi

  1. हम सभी के जीवन में शिक्षा एक अहम हिस्सा है।
  2. एक शिक्षित इंसान पूरे समाज में इज्जत की नजरों से देखा जाता है।
  3. शिक्षित व्यक्ति समाज में हो रही बुराई को अच्छे से समझता है और समाज से सभी कुरीतियों को मिटा सकता है।
  4. एक शिक्षित देश हर तरीके से उन्नत होता है और प्रगतिशील होता है।
  5. हम उचित शिक्षा केवल विद्यालयों से ही प्राप्त नहीं कर सकते बल्कि यह हम समाज में हो रही गतिविधियों से भी प्राप्त कर सकते हैं।
  6. एक अनपढ़ इंसान का हर कोई फायदा उठाता है।
  7. जब हम शिक्षित होते हैं तो हमें यह समझ होती है कि क्या सही है और क्या गलत है।
  8. बिना शिक्षा के हमारा जीवन अर्थहीन हो जाता है।
  9. शिक्षा एक इंसान के व्यक्तित्व को निखारती है।
  10. उचित शिक्षा गरीबी और अमीरी जैसी खाई को खत्म करती है।

5 Lines on Importance of Education in Hindi

  1. शिक्षित व्यक्ति पूरे समाज का उत्थान कर सकता है।
  2. शिक्षा प्राप्त करना हर एक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है।
  3. बचपन में दी गई शिक्षा जीवन भर काम आती है।
  4. शिक्षा प्राप्त करके एक महिला अपने जीवन स्तर को सुधार सकती है।
  5. ज्ञान ऐसी चीज है जिसे जितना लोगों में बांटोगे उतना आपको फायदा होगा।

Also Read :-

10 Lines on Lohri in Hindi

10 Lines on Republic Day in Hindi

10 Lines About Hindi Diwas in Hindi

10 Lines About Gandhi Jayanti in Hindi

10 Lines About Lal Bahadur Shastri Jayanti in Hindi

10 Lines About Durga Pooja in Hindi

10 Lines About Teachers Day in Hindi

FAQ on Importance of Education in Hindi

Question: अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के बाद हमारा फर्ज क्या बनता है?

Answer : अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के बाद हमारा फर्ज यह बनता है कि हम जात-पात और ऊंच-नीच को भूलकर सभी को शिक्षा मुहैया करवाने में अपना जीवन समर्पित कर दे। इस पुण्य से बढ़कर और कोई बड़ा पुण्य नहीं हो सकता है। हमारे समाज में आज भी कई ऐसे लोग है जो उचित शिक्षा के अभाव के चलते कई गलत रास्तों पर चले जाते हैं। एक गलत राह उनके जीवन को हमेशा के लिए अंधकार की ओर ले जाती है। इसलिए हमारा यह दायित्व बनता है कि हम उनके भलाई के लिए काम करें।

Question: शिक्षा हमारे जीवन में कहां तक साथ निभाती है?

Answer : शिक्षा पूरे जीवनभर हमारा साथ निभाती है। स्कूल और काॅलेज से शिक्षा प्राप्त करके हम निश्चित हो जाते हैं परंतु शिक्षा जीवन भर हमारे साथ चलती है। उम्र बढ़ने के साथ हमारे जीवन में ज्ञान भी बढ़ता चला जाता है।

Question: शिक्षा सफलता का रास्ता क्यों है?

Answer : शिक्षा एकमात्र ऐसा साधन है जो अंधकार से उजाले की ओर लेकर जाता है। शिक्षा हमारे जीवन में अनेक अवसरों के लिए रास्ता खोलती है। यह हमें डाॅक्टर, इंजीनियर और पायलट जैसे पद तक पहुंचाती है।