10 Lines on Importance of Time in Hindi । समय के महत्व पर 10 लाइन निबंध

Spread the love

समय को अंग्रेजी भाषा में Time कहते है। जीवन में सफलता पाने के लिए समय की महत्वता समझना बहुत आवश्यक है। आज हम इस लेख में आपके लिए ‘10 Lines on Importance of Time in Hindi‘ लेकर आये है।

Importance of Time in Hindi

तीन अक्षरों से बना यह शब्द सुनने में तो सामान्य लगता है, पर समय वह अनमोल वस्तु है जो ना तो दिखाई देता है और ना ही सुनाई देता है। समय कभी भी ना तो रुकता है और ना ही थमता है यह तो बस अपनी अबाध गति से चलता रहता है। चाहे आंधी आए या तूफान या फिर छाये कोहराम, समय अपने समय से समय के मुताबिक चलता रहता है। किसी के जीवन में अगर कुछ महत्वपूर्ण है तो वह है समय। हमारे द्वारा किए गए सभी कर्मों के फल भी हमें समय पर ही मिल सकते हैं। गया हुआ समय कभी भी वापस लौटकर नहीं आता क्योंकि रीटेक केवल सिनेमा में ही होते हैं असल जिंदगी में कभी नहीं। इसीलिए हमें हमारे सारे काम समय पर ही करनी चाहिए क्योंकि हम अपना भविष्य नहीं देख सकते हैं, कि आने वाला समय हमारे लिए सुखद होगा अथवा दुखद। अतीत में की गई गलतियों को वापस अतीत में जाकर सुधार नहीं सकते क्योंकि हमारे पास डोरेमोन की तरह टाइम मशीन नहीं है। हमारे पास केवल वर्तमान है, जिसमें हम जीते हैं इसीलिए वर्तमान समय हमें जो अवसर दे रही है हमें हमेशा उसका सदुपयोग करना चाहिए। कल के भरोसे रहने वाले वालों के लिए समय सदैव साथ नहीं देता जब मौका हाथ से निकल जाता हैं तो अक्सर हम यही बात करते हैं, कि काश वह काम पहले ही कर लिया होता। परीक्षा में एक या दो नंबर से फेल होने पर विद्यार्थी यही बोलता है, काश मैंने थोड़ी और पढ़ ली होती। ट्रेन या बस छूट जाने पर हमें यही बोलते हैं, कि काश थोड़ी देर पहले निकला होता। इंटरव्यू में लेट पहुंचने के कारण मना कर देने पर महसूस होता है, कि काश मैं थोड़ी देर पहले पहुंचा होता। इस प्रकार के वाक्य ऐसे हैं जिसे सौ में से पंचानवे लोग बोलते हैं। केवल कुछ लोग अलग होते हैं, जो समय की कीमत को जानते हैं। अपने जीवन में कुछ अलग मिसाल कायम कर जाते हैं। हम जितने भी महापुरुष तथा सफल लोगों के बारे में पढ़ते हैं तो हमें एक बात सब में सामान्य दिखाई देती है और वह है समय का सही प्रबंधन। जो सफल है,उनके पास भी 24 घंटे हैं और जो असफल है उनके पास भी 24 घंटे ही हैं तो क्या फर्क है? एक बात यह भी सच है कि सब का मस्तिष्क समान नहीं होता लेकिन लगातार किया गया अभ्यास हमारी असफलताओं को सफलता में बदल सकता है। यह कदापि संभव नहीं है कि जीवन में हमें सब कुछ बिना मांगे ही मिल जाए। अगर हम कामयाब होना चाहते हैं तो समय की उपेक्षा नहीं कर सकते वरना समय हमें उस मुकाम तक पहुंचा देगा जो हमारे लिए सर्वदा अनुपस्थित था। हमें समय की कीमत जाननी होगी चाहे वह कोई भी हो। मनुष्य जन्म लेता है बालक से किशोर बनता है किशोर से वयस्क बनता है और वयस्क से वृद्ध होता है। यह सभी कार्य समय पर निर्धारित होते हैं। एक वृक्ष को फल देने में भी 7 से 8 साल लगते हैं। समय से पहले कुछ भी मिलना संभव नहीं है। इसीलिए जब जो समय हमारे पास उपलब्ध है, उसका सदुपयोग करना चाहिए और अक्सर लोग कहते हैं अब तो बिल्कुल भी समय नहीं मिलता, ईश्वर ने हमें बनाया है। हमारे लिए 24 घंटे निर्धारित किए हैं। हमारी आयु भी सीमित है। कौन कब तक जियेगा यह कोई नहीं जानता, इसलिए समय की उपयोगिता यहां और भी बढ़ जाती है। जो लोग समय का सदुपयोग नहीं करते जीवन के आखिरी पड़ाव में आकर उन्हें महसूस होता है कि उन्होंने अपना सारा जीवन बस यूं ही व्यर्थ कर दिया। समय ने मौका दिया बस उन लोगों ने उसका लाभ नहीं उठाया। जीवन सदैव अनुशासित होना चाहिए। यह हम बचपन से पढ़ते आए हैं। किताबों में नाना प्रकार की ज्ञान की बातें पढ़ते रहते हैं पर इसे असल जीवन में उतारते कितने लोग हैं? आजकल की भागदौड़ की जीवन में खुद के लिए बच्चों के लिए परिवार के लिए हमारे पास समय नहीं बचता, पर ताज्जुब की बात यह है कि मोबाइल चलाने के लिए हम वक्त निकाल ही लेते हैं। बात समय कि नहीं महत्व की है कि हम अपने जीवन में किसको कितना महत्व देते हैं। हिंदी में कहावत है’ समय बड़ा बलवान’ अगर आपका समय सही है तो लोग आपके साथ रहेंगे और अगर आपका समय खराब है तोआपका साथ कोई भी नहीं देगा। यह सभी बातें समय पर निर्भर करती हैं। समय आपके पक्ष में तभी होगा जब आप इसका सदुपयोग करेंगे। क्योंकि समय भी केवल उन लोगों का ही साथ निभाती है जो समय का उचित व्यवहार करना जानते हैं। धनुष से निकला वाण और समय कभी भी वापस नहीं लाया जा सकता। समय को हम केवल विद्यार्थियों पर ही केंद्रित कर देते है। पर समय का उपयोग हम सभी को समय पर करना होता है। घड़ी की 3 सुईयां कभी रुकती नहीं कभी थकती नहीं बस चलती रहती हैं। हमारा जीवन भी एक है और हमारे पास केवल 24 घंटे ही हैं। तो आइए बिना वक्त गंवाए हम अपने आज को समय का सदुपयोग करके बेहतर बनाएं क्योंकि गया हुआ धन तो फिर भी कमाया जा सकता है पर गया हुआ समय कभी भी वापस नहीं लौटाया जा सकता। अपने वर्तमान समय का सदुपयोग करें तो भविष्य भी स्वतः ठीक हो ही जाएगा।

10 Lines on Importance of Time in Hindi

  1. समय हमारे जीवन की सबसे अनमोल धरोहर है।
  2. बीता हुआ समय कभी भी वापस नहीं आता है।
  3. समय को कोई रोक नहीं सकता समय अपनी गति से चलता रहता है।
  4. जो व्यक्ति समय के महत्व को समझते हैं वह सफल होते हैं।
  5. जो व्यक्ति समय के पाबंद होते हैं वह अनुशासित भी होते हैं।
  6. चीटियां गर्मी में केवल खाना इकट्ठा करती है ताकि ठंडे में आराम से खा सके।
  7. समय से बलवान कोई नहीं होता है।
  8. आज का काम हमें आज ही करना है यह मानसिकता विकसित करने की आवश्यकता है।
  9. आज का काम कल पर डालने से यह हमारी आदत बन जाती है।
  10. हमारे काम टालने की आदत ही एक दिन हमारी बड़ी शत्रु बन जाती है।

5 Lines on Importance of Time in Hindi

  1. दुनिया के सभी सफल व्यक्ति अपने जीवन में समय के बड़े पाबंद थे।
  2. समय के महत्व का ज्ञान बचपन से ही हमें हमारे विद्यालयों में सिखाया जाता है।
  3. विद्यालय में विद्यार्थी का जीवन अनुशासन में व्यतीत होता है।
  4. विद्यार्थियों को समय का महत्व सिखाया जाता है जिससे उनके भविष्य का निर्माण होता है । 
  5. खोया हुआ धन कमाया जा सकता है पर बीता हुआ समय वापस नहीं आता ।

Read Also :-

10 Lines on Republic Day in Hindi
10 Lines on Holi Festival in Hindi
10 Lines on Diwali in Hindi
10 Lines on Jawaharlal Nehru in Hindi
10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi
10 Lines on Mother in Hindi
10 Lines on Indian Flag in Hindi

FAQ on Importance of Time in Hindi

Question : समय का उपयोग किस प्रकार करना चाहिए ?
Answer : समय का उपयोग का सबसे आसान तरीका है समय प्रबंधन। अपने दिनचर्या की एक सूची बना ले और समय के अनुसार सभी कार्यों को बांट लें। इस प्रकार हम समय का सही उपयोग करते हुए समय बचा भी सकते हैं।

Question : हमें सवेरे जल्दी क्यों उठना चाहिए?
Answer : अगर दिन की शुरुआत ही देर से हो तो हर कामों में देरी होगी। फलतः शेष के कुछ काम छूट भी जाएंगे। हमें किसी तरह हड़बड़ा कर कार्य को निपटाना होगा और हड़बड़ी में गड़बड़ी होना स्वाभाविक है। कोशिश करें कि सुबह जल्दी उठना और यदि छुट्टियों के दिन दो-तीन घंटे और सोने का मन करे तो पिछले दिन कुछ काम निपटा कर रखें।

Question : समय सबसे अनमोल है। ऐसा क्यों?
Answer : समय अनमोल है क्योंकि जीवन में रिटेक नहीं होते। हम अतीत में जाकर अपनी गलतियां नहीं सुधार सकते इसीलिए समय पैसों से भी अधिक कीमती है।

Question : समय का दुरुपयोग करने वाले व्यक्ति को क्या मिलती है?
Answer : समय का दुरुपयोग करने वाले व्यक्ति को जीवन में असफलता मिलती है ।

Question : नंबर पांच विद्यार्थियों के लिए समय की क्या महत्व है?
Answer : विद्यार्थियों के लिए समय की महत्ता बहुत अधिक है क्योंकि उनका जीवन सांचे में ढल रहा होता है, विद्यालयों में उनका भविष्य का निर्माण होता है।