10 Lines on Indian Army in Hindi। भारतीय सेना पर 10 वाक्य

Spread the love

किसी भी देश की सुरक्षा का भार उस देश की सेना के ऊपर होता है । आज हम भारतीय सेना के बारे में बात करेंगे। इस पोस्ट में आज हम आप सब के लिए “10 Lines on Indian Army in Hindi” लेकर आये है।

Indian Army in Hindi

हम जानते हैं कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है भारत का कुल क्षेत्रफल 3.287 मिलियन वर्ग किलोमीटर है। इतने विशाल देश की रक्षा के लिए भारतीय सरकार ने भारतीय सेना का निर्माण किया जिसका उपाय व ढांचा ब्रिटिशो से लिया गया था। इस विशालकाय देश की सुरक्षा हेतु हमारी सरकार ने सेना को तीन भागों में बांटा है, जिससे देश की सुरक्षा में कोई कमी ना आए जो कि है -नौसेना, वायुसेना और थलसेना।आइए अब एक-एक करके प्रत्येक सेना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हैं।

 1) थल सेना – भारतीय थल सेना की नीव ब्रिटिशो ने रखी थी। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सिपाही अंग्रेजों की सेना मे अपनी जान दांव पर लगाकर वीरता से लड़ी जिसके कारण अंग्रेजों पर भारतीय सेना का भारतीयकरण करने पर दबाव बढ़ता रहा। 1932 को भारतीय सेना के भावी अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए देहरादून में इंडियन मिलिट्री एकेडमी की स्थापना की गई।द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान भारतीय सेना ने कमाल का प्रदर्शन किया। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद थल सेना,वायु सेना, नौसेना से बहुत विद्रोह हुए जिससे अंग्रेज भी भारत छोड़ने के लिए बाध्य हुए।अंग्रेजों को देश से निकालने में सेनाओं का योगदान भी काफी महत्वपूर्ण रहा पर शायद जिसका जिक्र हमें इतिहास के पन्नों पर नहीं मिलता। भारतीय थल सेना के प्रशासनिक कार्यों की  संचालन सेनाध्यक्ष करता है।थल सेना ही रक्षा पंक्ति में प्रथम स्थान पर खड़ी होती है। भारत में इस वक्त लगभग 13,00,000 सैनिक तथा गैर सैनिक बल सेना के अलग-अलग पदों पर कार्यरत हैं। थल सेना का मुख्यालय नई दिल्ली में है। थल सेना अध्यक्ष की मदद के लिए वाइस चीफ तथा चीफ स्टाफ होते हैं, इनमें डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ,एडजुटेंट जनरल, क्वार्टर मास्टर जनरल,मास्टर जनरल सचिव और सेना सचिव तथा इंजीनियर इन चीफ शामिल होते हैं।भारतीय सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमान भारतीय राष्ट्रपति के पास होती  है।भारतीय स्थल सेना की स्थापना 1 अप्रैल 1895 को हुई।हम हर 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाते हैं। थल सेना का मुख्य उद्देश्य देश की सुरक्षा निश्चित करना है।देश को बाहरी आक्रमणों से बचाते हुए हमारी वीर सेना 365 दिन सीमाओं पर तैनात रहती है,जिससे कि हम सुरक्षित रह सके केवल यही नहीं प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी भारतीय थल सेना सहायता हेतु आगे आती है।

 2) नौसेना -भारतीय सुरक्षा बलों में हमारी नौसेना का भी प्रमुख स्थान है। यह समुद्री सेना है जो जल के मार्ग से आने वाले शत्रु का विनाश करती है।भारतीय नौसेना में कुल 55,000 से भी अधिक सैन्य बल कार्यरत हैं।भारतीय नौसेना विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी नौसेना है। भारतीय नौसेना भारतीय सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ विश्व के अन्य प्रमुख देशों से सैन्य अभ्यास में भी शामिल होती है। भारतीय नौसेना का मुख्यालय भी नई दिल्ली में है। भारतीय नौसेना की स्थापना 26 जनवरी 1950 को हुई। आजादी मिलने पर भारत के पास नौसैनिक बेड़े में पुराने युद्धपोत थे, नौसेना पनडुब्बियों का डिजाइन तैयार कर नौसेना ने अब तक 81 से ज्यादा युद्ध पोतों और पनडुब्बियों का डिजाइन तैयार कर मुंबई,कोलकाता, विशाखापट्टनम और गोवा के शिपयार्ड में निर्माण किया। भारतीय नौसेना का संचालन तीन क्षेत्रों की कमांडो के तहत होता है जिसमें से प्रत्येक का नियंत्रण एक फ्लैग अधिकारी द्वारा किया जाता है।

1) पूर्वी नौसेना कमांड बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में है।

 2) भारत का पश्चिमी नौसेना कमांड का मुख्यालय अरब सागर के मुंबई शहर में स्थित है।

3) दक्षिणी नौसेना कमांड केरल के कोच्चि में स्थित है।

3)वायु सेना- भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को भारतीय विधायिका द्वारा भारतीय वायु सेना विधेयक पारित करने के बाद भारतीय वायु सेना अस्तित्व में आई।

आज भारतीय वायु सेना के पास 500 से अधिक हेलीकॉप्टर और MI-26 भारी हेलीकॉप्टर है।भारतीय वायुसेना के पास पांच पश्चिमी कमान, केंद्रीय कमान, पूर्वी कमान, दक्षिणी-पश्चिमी कमान, दक्षिणी कमान,शामिल है। अब तक वायु सेना ने विभिन्न देशों द्वारा बनाया गया 73 विभिन्न प्रकार के वायुयानो को उड़ाया है। 1930 और 1950 के दशकों के दौरान इसने वापीति और टाइगर माॅथ जैसे एक इंजन वाले द्वितल विमानों को भी उड़ाया है। समय के साथ भारतीय वायु सेना ने अपने हवाई जहाजों और उपकरणों में अनेक उन्नति किए हैं और इस दौरान 20 नए प्रकार के हवाई जहाज भी शामिल किए हैं। पहले स्थापित वायुसेना केंद्र आगरा, पुणे, अंबाला,चंडीगढ़ और बेंगलुरु में है।मार्च 1945 से भारतीय वायु सेना को रॉयल का उपसर्ग दिया गया। यह सम्मान उसे द्वितीय विश्व युद्ध में प्रशंसनीय योगदान के लिए दिया गया था। जनवरी 1950 में ब्रिटिश राष्ट्रकुल के अंतर्गत भारत के गणतंत्र बनने पर रॉयल उपसर्ग हटा दिया गया।

 इस प्रकार हमने देखा कि किस प्रकार कितने विषम परिस्थितियों को झेलते हुए भी हमारी सेना सीमा की सुरक्षा में हमेशा तत्पर रहती है बगैर अपनी जान की परवाह किए केवल देश की सुरक्षा के लिए हंसते-हंसते प्राणों की आहुति दे देती है। ऐसे सैनिक मरते नहीं बल्कि वीरगति को प्राप्त होते हैं। मरणोपरांत इन्हें परमवीर चक्र की प्राप्ति होती है, जो देश के जवानों के लिए काफी गर्व की बात होती है। हमें अपने भारतीय सेना पर गर्व है।

10 Lines on Indian Army in Hindi

  1. भारतीय सेना तीन भागों में विभक्त है-वायु सेना, थल सेना और नौसेना ।
  2. भारतीय सेना सियाचिन ग्लेशियर को नियंत्रित करती है।
  3. भारतीय सेना पहाड़ों की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लड़ने में पूरी तरह सक्षम है।
  4. भारत में 1970 और 1990 में परमाणु परीक्षण किया गया था।
  5. भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध लोंगेवाला मैं केवल दो भारतीय सैनिक शहीद हुए थे।
  6. इस युद्ध को आधार बनाकर मशहूर बॉलीवुड फिल्म बॉर्डर बनी थी।
  7. 2013 में आए उत्तराखंड में बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन राहत चलाया था।
  8. 17 जून 2013 को ऑपरेशन राहत ने 20,000 लोगों को सुरक्षित बाढ़ से निकाला था।
  9. भारतीय सेना के पास घुड़सवार सेना की रेजीमेंट भी है।
  10. केरल की एजुमाला नौसेना अकादमी पूरे एशिया में सबसे बड़ी अकादमी है।

5 Lines on Indian Army in Hindi

  1. सैन्य इंजीनियरिंग सेवा भारत में सबसे बड़ी निर्माण एजेंसियों में से एक है।
  2. भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक तीन युद्ध हुए हैं,जिसमें हर बार भारत ने पाकिस्तान को हराया है।
  3. भारत चीन का युद्ध 1962 में हुआ था जिसमें भारत की पराजय हुई थी।
  4. 1971 को बांग्लादेश पाकिस्तान से अलग होकर एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता प्राप्त कर ली थी।
  5. इस युद्ध में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्देश पर भारतीय सेना ने बांग्लादेश की सहायता की थी। 

Also Read :-

10 Lines on Republic Day in Hindi

10 Lines on Jawaharlal Nehru in Hindi

10 Lines About Gandhi Jayanti in Hindi

10 Lines About Lal Bahadur Shastri Jayanti in Hindi

10 Lines on Swami Vivekananda in Hindi

10 Lines About Hindi Diwas in Hindi

10 Lines About Teachers Day in Hindi

FAQ on Indian Army in Hindi 

Question : भारतीय वायु सेना के बारे में संक्षिप्त जानकारी दें।

Answer : भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई।यह हवाई मार्ग से दुश्मनों का मुकाबला करती है।वायु सेना के पास 500 से अधिक लड़ाकू हेलीकॉप्टर तथा MI-26 भारी हेलीकॉप्टर भी शामिल है।

Question : भारतीय नौसेना के बारे में संक्षिप्त जानकारी दें।

Answer : नौसेना उन सेनाओं में है, जो समुद्र से दुश्मनों पर हमला करती है।भारत के पास सशक्त नौसेना है।भारतीय नौसेना में कुल 55,000 से भी अधिक सैनिक कार्यरत हैं।भारतीय नौसेना विश्व की सबसे बड़ी पांच नौसेनाओं में से एक है।

Question : भारतीय थल सेना के बारे में संक्षिप्त जानकारी दें।

Answer : थल सेना रक्षा पंक्ति में सबसे पहले स्थान पर खड़ी होती है। भारत में लगभग 13,00,000 सैनिक तथा गैर सैनिक अलग-अलग पदों पर कार्यरत हैं। हम हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाते हैं।

Question : भारतीय सेना में जाने के लिए क्या-क्या योग्यताएं होनी चाहिए?

Answer : भारतीय सेना में जाने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए
1)किसी भी स्कूल से 12वीं पास में कम से कम 45% प्रतिशत नंबर।
2) व्यक्ति की आयु 17 से 21के बीच होनी चाहिए।
3) सिपाही जनरल ड्यूटी के लिए तय किए गए सभी फिजिकल मापदंडों को पूरा करना आवश्यक है।
4) इसके लिए मेडिकल टेस्ट पास करना जरूरी है।

Question : आर्मी का फुल फॉर्म क्या है?

Answer : आर्मी का फुल फॉर्म Alert Regular Mobility Young है।दुनिया की सबसे बड़ी सेना भारत के पास है, जिसमें 11 लाख 29 हजार सक्रिय सैनिक और वही 960,000 रिजर्व सैनिक हैं।