10 Lines on International Tiger Day in Hindi । विश्व टाइगर दिवस पर 10 लाइन

Spread the love

आज हम “10 Lines on International Tiger Day in Hindi” लेकर आपके समक्ष आये है, इस आर्टिकल में आप ’विश्व टाइगर दिवस पर 10 लाइन’ में पढ़ेंगे।

International Tiger Day in Hindi

इस धरती पर अनेक प्रकार के जीव-जंतु निवास करते हैं। इन जानवरों को ईश्वर ने बड़ी ही सुंदरता के साथ इस धरती पर उतारा है। सभी जानवरों में कोई ना कोई खूबी जरूर होती है। इस धरती को जितनी जरूरत मानव की है उतनी ही जरुरत जानवरों की भी है। बगैर जानवरों के यह सृष्टि अधूरी है। जैसे जैसे मानव की आबादी बढ़ने लगी प्रकृति के साथ उतना ही खिलवाड़ होने लगा। इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसे कई संगठन है जो इन विलुप्त हो रहे जानवरों के संरक्षण में आगे आए। तभी से विलुप्त हो रहे इन जानवरों के लिए एक खास दिन इन्हीं के ही लिए समर्पित होने लगा। आज के इस लेख में हम बात करेंगे अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की। बाघ को अंग्रेजी में टाइगर कहते हैं। यह दुनिया का खूबसूरत जानवर है। सदियों से यह जानवर मानव से परिचित रहता आया है। 

Also Read:-

10 Lines on World Peace Day in Hindi
10 Lines on National Immunization Day in Hindi
10 Lines on Wikipedia Day in Hindi
10 Lines on Global Family Day in Hindi
10 Lines on Black Friday in Hindi
10 Lines on World Tsunami Day in Hindi
10 Lines on World Kindness Day in Hindi
10 Lines on World Diabetes Day in Hindi

बाघ अपनी चमड़ी के लिए बहुत प्रसिद्ध है। लोग इसकी चमड़ी से पर्स, बेल्ट, जूते आदि बनाते हैं। बाघ बिल्ली की सबसे बड़ी प्रजाति है जिसके सुंदर लाल नारंगी फर पर गहरे ऊर्ध्वाधर धारियां होती हैं। यह जानवर दूसरे अन्य जानवरों की ही तरह पर्यावरण के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। कहा जाता है कि जहां पर भी बाघ का निवास होता है वहां का पारिस्थितिकी तंत्र बहुत मजबूत और स्वस्थ होता है। एक समय पर बाघों की प्रजाति नौ प्रकार की हुआ करती थी। परंतु आज के समय में बाघ की कुल आठ ही प्रजाति अब इस दुनिया में बची है। दरअसल बाघ की संख्या अब दिन ब दिन घट रही है। एक समय था जब इस दुनिया में बाघ की संख्या खूब सारी हुआ करती थी। आज से बहुत साल पहले तो बाघ की आबादी लाखों में हुआ करती थी। परंतु आज के समय में हालत यह है कि यह जानवर अब संकटग्रस्त जानवरों की श्रेणी में आ चुका है। अवैध शिकार और अवैध व्यापार उद्योग बाघ के लिए बेहद ही घातक साबित हुए। शेर का शिकार करके मानव हमेशा से ही अपनी धन पाने की इच्छाओं को पूरा करता आया है। इसी लोभ में शेर की जनसंख्या पर भी असर पड़ा। 2010 तक आते आते बाघ की संख्या इतनी घट गई थी कि इस विषय ने सभी को चिंता में डाल दिया था। आखिरकार 29 जुलाई को सेंट पिट्सबर्ग बाघ समिट में यह फैसला लिया गया कि इसी दिन से ही बाघ के संरक्षण की मुहिम तेज की जाए। इस कदम के ठीक बाद बाघ को संरक्षित करने की मुहिम तेज हो गई। बांग्लादेश, बर्मा, कंबोडिया, चीन, वियतनाम, भूटान, रूस, भारत, थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, लाओस और नेपाल जैसे देश इस जानवर को बचाने में लगे हैं। 2010 के मुकाबले में बाघ की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 29 जुलाई को हर साल अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। भारत को दुनियाभर के सभी बाघों के लिए एक अच्छी जगह माना जाता है। यह देश लगभग 70% बाघों के लिए निवास स्थान माना जाता है। भारत के पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बाघ को माता पार्वती की सवारी के रूप में जाना जाता है। बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु भी है। भारत की सरकार ने बाघ के संरक्षण के लिए खूब मेहनत की तब कहीं जाकर भारत बाघ को संरक्षित करने के मामले में अव्वल आ गया है।

10 Lines on International Tiger Day in Hindi

  1. बाघ दुनिया का एक खुबसूरत जानवर है।
  2. बाघ को अंग्रेजी में टाइगर कहते हैं।
  3. बाघ का वैज्ञानिक नाम पेंथेरा टाइग्रिस होता है।
  4. 29 जुलाई को हर साल अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
  5. अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस को बहुत लोग ग्लोबल टाइगर डे के नाम से भी जानते हैं। 
  6. बाघ की चमड़ी का उपयोग जूते, लेडीज बैग, कोट आदि बनाने मेें लिया जाता है। 
  7. कहते हैं कि गंजापन, दांत दर्द, जोड़ों के दर्द और फोड़े से लेकर अल्सर, बुखार और सिरदर्द बाघ के अंगों से सही हो जाते हैं। 
  8. आमतौर पर बाघ का रंग नारंगी रंग का होता है जिस पर काली धारियां होती हैं। लेकिन सफेद बाघों की सफेद त्वचा पर काली धारियां होती हैं।
  9. इस जानवर का जीवनकाल अधिकतर 8-10 साल तक के बीच का होता है।
  10. साइबेरियन टाइगर बाघ प्रजाति का सबसे खूबसूरत जानवर होता है। यह सबसे भारी बाघ होता है। 

5 Lines on International Tiger Day in Hindi

  1. अगर शेर और बाघ में हम मुकाबला करके देखे तो हमें यह पता चलता है कि बाघ शेर से ज्यादा ताकतवर होता है।
  2. बंगाल टाइगर भारत का सबसे लोकप्रिय टाइगर है।
  3. अमूर टाइगर बाघ की उप-प्रजातियों में सबसे मजबूत और सबसे बड़े होते हैं। 
  4. बाघ अपने भारी भरकम शरीर के चलते थकान का जल्दी शिकार हो जाता है। 
  5. बाघ को कहीं कहीं पर अकेलापन भी पसंद आता है।

Also Read:-

10 Lines on All Saints Day in Hindi
10 Lines on World Vegan Day in Hindi
10 Lines on Forgiveness Day in Hindi
10 Lines on World Literacy Day in Hindi
10 Lines on International Tiger Day in Hindi
10 Lines on World Aids Day in Hindi
10 Lines on Engineer’s Day in Hindi
10 Lines on World Coconut Day in Hindi

FAQ on International Tiger Day in Hindi

Question: बाघ की जिवित उप-प्रजातियों का वर्णन किजिए?

Answer: बाघ की जिवित उप-प्रजातियों के नाम कुछ इस प्रकार है – साइबेरियन टाइगर, बंगाल टाइगर, साउथ चाइना टाइगर, सुमात्रा टाइगर, इंडोचाइनीज़ टाइगर और मलायन टाइगर। 

Question: एक बाघ की औसत उम्र क्या होती है?

Answer: एक बाघ की औसत उम्र लगभग 15-16 वर्ष के बीच की मानी जाती है।

Question: बाघ का वैज्ञानिक नाम क्या होता है?

Answer: बाघ का वैज्ञानिक नाम पेंथेरा टिग्रिस होता है।

Question: बाघ सबसे अधिक कहां पर पाए जाते हैं?

Answer: बाघ सबसे अधिक भारत, नेपाल, भूटान, कोरिया और इंडोनेशिया में पाए जाते हैं। 

Question: बाघ का खाना क्या होता है?

Answer: बाघ का खाना आमतौर पर सांभर, चीतल, जंगली सूअर, भैंसे, जंगली हिरण, गौर आदि होते हैं। 

Question: भारत में बाघ के कुछ नेशनल पार्क का वर्णन किजिए?

Answer: कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व, बान्दीपुर टाइगर रिज़र्व, कान्हा टाइगर रिजर्व, मानस टाइगर रिजर्व, मेलघाट टाइगर रिजर्व, पलामू टाइगर रिजर्व, रणथंबोर टाइगर रिजर्व, सिमिलीपाल टाइगर रिजर्व, सुंदरबन टाइगर रिजर्व, पेरियार टाइगर रिजर्व, सरिस्का टाइगर रिजर्व, बक्सा टाइगर रिजर्व, इन्द्रावती टाइगर रिजर्व, नामदफा टाइगर रिजर्व, नागर्जुनासागर – श्रीशैलम टाइगर रिजर्व, दुधवा टाइगर रिजर्व, कलाकड मुंदनथरई टाइगर रिजर्व।

Question: बाघ की कौन सी उपप्रजाति सबसे बड़ी है?

Answer: बंगाल टाइगर जो कि एशियाई टाइगर है वह बाघ की उपप्रजाति में सबसे बड़ा माना जाता है। कई लोगों का यह भी मानना है कि अमूर टाइगर (जो कि खासकर साइबेरिया या फिर चीन में पाए जाते हैं) वह भी बाघ की उपप्रजाति में काफी बड़े माने जाते हैं। 

Also Read:-

10 Lines on Armistice Day in Hindi
10 Lines on Transport Day in Hindi
10 Lines on World Services Day in Hindi
10 Lines on World Cancer Awareness Day in Hindi
10 Lines on Childrens Day in Hindi
10 Lines on Infant Protection Day in Hindi
10 Lines on World Radiography Day in Hindi