10 Lines on Lion in Hindi । शेर पर 10 लाइन

Spread the love

आज हम “10 Lines on Lion in Hindi” लेकर आपके समक्ष आये है, इस आर्टिकल में आप ’शेर पर 10 लाइन’ पढ़ेंगे।

Lion in Hindi

जंगल में तरह-तरह के जानवर विचरण करते हैं। कोई शाकाहारी होते हैं तो कोई मांसाहारी होते हैं। शाकाहारी जानवरों में जिराफ, हिरण, खरगोश, हाथी, हिप्पो आदि। मांसाहारी जानवरों की लिस्ट लंबी है – भालू, शेर, चीता, बाघ, लकड़बग्घा, जंगली सूअर, लोमड़ी, चीन आदि। यह सभी जानवर जंगल में मिलजुलकर रहते हैं। जंगल में इन सभी जानवरों का एक नियम होता है कि वह अपने आप को एक दूसरे से श्रेष्ठ समझते हैं। सभी जानवरों में यह होड़ लगी रहती है कि आखिर जंगल का राजा कौन है। आखिरकार इस जंग में जीत होती है शेर की। शेर को जंगल का राजा माना जाता है। माना जाता है कि शेर का अस्तित्व आज से 10,000 वर्ष पूर्व ही इस दुनिया में आ गया था। माना जाता है कि उस समय मेें शेर की संख्या लाखों में थी। शेर को हम सिंह के नाम से भी जानते हैं। शेर बड़ी बिल्लियों की प्रजाति में शामिल है। शेर को टाइगर के बाद सबसे ताकतवर माना जाता है। शेर शक्तिशाली टांगों, तीखे दांतों और मजबूत जबड़े वाला जानवर है। इनके दांत इतने तीखे होते हैं कि यह अपने दांत से अपने शिकार को फाड़ देते हैं। शेर की लंबाई 10 फीट की होती है। शेर का वजन 190 किलो तक का होता है। यह देखने में बहुत भारी दिखता है। नर शेर के शरीर पर सुंदर बाल होते है जो देखने में बहुत ही सुंदर लगते है। मादा शेर के शरीर पर बाल नहीं होते हैं। इनके दहाड़ की गर्जना बहुत ही तेज होती है। वह इतना तेज दहाड़ते है कि बहुत दूर खड़े इंसान को भी उसकी आवाज सुनाई दे जाती है। 8 किलोमीटर के दायरे में जो भी खड़ा होता है उनको शेर की आवाज बहुत अच्छे से सुनाई दे जाती है। शेर बहुत ही फूर्ती से अपना शिकार करता है। वह अपने शिकार को बचने का मौका तक नहीं देता है। शेर का शिकार आमतौर पर हाथी, जिराफ, हिरण, जंगली सूअर, भैंसा आदि होते हैं। शेर को सबसे आलसी जानवरों मेें से एक माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि शेर पूरे दिन में बीस घंटे की नींद पसंद करता है। शेर का निवास स्थान ऊंचे घास वाला मैदान होता है। शेर के शरीर का रंग भूरे चमड़ी कलर का होता है। नर शेर के शरीर पर खूबसूरत बाल होते हैं। उनके बाल भी भूरे रंग के होते हैं। शेर रात को बहुत अच्छे से शिकार करते हैं। शेर झुंड में रहने वाला जानवर है। वह हमेशा करीब 10 से अधिक शेर को अपने झुंड में लेकर चलना पसंद करता है। जब भी यह जानवर अपने झुंड के साथ शिकार के लिए निकलता है तो बड़े से बड़े स्तनधारी जीव भी डर जाता है। एक मजेदार तथ्य यह भी है कि शेर बिना पानी के 2-3 दिन तक रह सकता है परंतु बिना भोजन के एक दिन भी नहीं चलता। शेर पानी में अच्छे से तैर लेते हैं इसलिए उन्हें एक अच्छा तैराक कहना गलत नहीं होगा। पौराणिक कथा के अनुसार शेर को मां दुर्गा की सवारी माना जाता है। मां दुर्गा को शेरावाली भी कहते हैं। इसी के चलते भारतीय मान्यता के अनुसार शेर को शुभ भी माना जाता है। 

अगर हम भारतीय शेर की बात करे तो उनमें एशियाई शेर सबसे प्रसिद्ध शेर है। यह शेर गुजरात के जंगलों में पाए जाते हैं। हालांकि समय के साथ इनकी संख्या में बहुत तेजी से गिरावट भी आई है। शेर की बहुत सो प्रजातियां अब विलुप्त होने की कगार पर है। मानव के लालच के चलते इनकी संख्या में भारी कमी आ रही है। अगर समय के रहते इनको बचाने पर काम नहीं किया गया तो आने वाले समय में शेर की कई प्रजातियां बार्बरी शेर की ही तरह विलुप्त हो जाएगी।

10 Lines on Lion in Hindi

  1. शेर एक जंगली जानवर है। इस जानवर को जंगल का राजा कहा जाता है।
  2. शेर हमेशा झुंड में रहना पसंद करते हैं।
  3. शेर के पंजे बहुत ही मजबूत होते हैं।
  4. शेर के दांत बहुत ही तीखे होते हैं।
  5. शेर की दहाड़ 5 मील की दूरी से भी सुनी जा सकती है।
  6. यह जानवर बड़ी बिल्ली की प्रजाति से आता है।
  7. शेर सिंगापुर का राष्ट्रीय पशु है।
  8. शेर दिन में सोना पसंद करते हैं और रात को शिकार करना पसंद करते हैं। 
  9. शेर की आबादी अब सिर्फ 20,000 से 30,000 के बीच ही बची है।
  10. भारत में अब कुल 650 शेर बचे हैं।

5 Lines on Lion in Hindi

  1. नर शेर के गले पर बाल होते हैं वहीं मादा शेर के शरीर पर बाल नहीं होते हैं।
  2. शेर की छलांग 36 फीट ऊंची होती है।
  3. शेर 20 घंटे की नींद लेना पसंद करता है। 
  4. शेर बड़ी ही चतुराई से अपने शिकार पर धावा बोलता है।
  5. शेर एक मांसाहारी जानवर होता है। 

Also Read :-

10 Lines on Bulbul in Hindi
10 Lines on Crow in Hindi
10 Lines on Tiger in Hindi
10 Lines on Bear in Hindi
10 Lines on Giraffe in Hindi
10 Lines on Peacock in Hindi
10 Lines on Eagle in Hindi
10 Lines on Parrot in Hindi
10 Lines on Birds in Hindi
10 Lines on Ostrich in Hindi

FAQ on Lion in Hindi

Question: दुनिया में सबसे अधिक शेर कहां पाए जाते हैं?

Answer: दुनिया में सबसे अधिक शेर अफ्रीका में पाए जाते हैं।

Question: शेर का भोजन क्या होता है?

Answer: शेर एक मांसाहारी जानवर है। वह भैंस, बकरी, हिरण आदि जानवरों को अपना शिकार बनाते हैं। 

Question: शेर कितने दिनों तक भूखा रह सकता है?

Answer: एक स्वस्थ शेर बगैर खाए पिए दो हफ्तों तक रह सकता है। वह बिना पानी पिए तीन चार दिन तक रह सकता है।

Question: क्या शेर बिल्लियों की प्रजाति में आते हैं?

Answer: हां, यह बड़ी बल्लियों की प्रजाति में शामिल है। बाकी के और बाघ, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर, प्यूमा, और लिंक्स आदि भी इसी सूची में शामिल है।

Question: दुनिया में सबसे ज्यादा शेर कहां पाए जाते हैं?

Answer: दुनिया में सबसे अधिक शेर एशिया और अफ्रीका में पाए जाते हैं। 

Question: आप शेर की दहाड़ को कितनी दूर से सुन सकते हैं?

Answer: हम शेर की दहाड़ को 5 मील की दूरी से आसानी से सुन सकते हैं। उनकी दहाड़ 114 डेसिबल जितनी होती है।

Question: शेर कितने साल तक जी सकते हैं?

Answer: एक जंगली शेर लगभग 10-15 साल तक जी सकता है। अगर शेर को कैद में रखा जाए तो वह 20 साल तक जीवित रह सकता है।

Question: एक शेर को दिन में कितने मांस की जरूरत होती है?

Answer: एक शेर को प्रतिदिन 11 पाउंड मतलब लगभग 90 कि जरुरत होती है।