10 Lines on Mera Bharat Mahan in Hindi । मेरा भारत महान पर 10 लाइन निबंध

Spread the love

Mera Bharat Mahan in Hindi

भारत देश का नाम प्राचीन राजा भरत के नाम पर पड़ा। इसके और भी नाम है -जैसे -आर्यव्रत, हिंदुस्तान, भारत इत्यादि। भारत बहुत ही प्राचीनतम  देश है। इसकी खोज पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा ने सन 1497 में की। सबसे पहले आर्य भारत में आये। तत्पश्चात पुरे भारत में फ़ैल गए। फिर राज़ा महाराजो का भारत पर आधिपत्य था। इनमे से बहुत ही श्रेठ राजाओ ने अपना अभूतपूर्व योगदान भारत को दिया।

गुप्त वंश, मौर्य वंश ,सम्राट अशोक जैसे वीर पुरुषो ने भारत की भूमि पर जन्म लिया और अपनी कीर्ति का पताका फहराया।

  शक और हूणों का भी कब्ज़ा भारतवर्ष पर रहा। इनके पतन के बाद सबसे पहले मोहम्मद गजनवी अफगानिस्तान से भारतवर्ष आये। वे काफी समय तक तो ना रह सके ,पर यहीं से भारत पर मुस्लिमो का विस्तार शुरू हुआ। मोहम्मद गौरी ने आकर उत्तर भारत पर अपना अधिकार जमाया और धीरे -धीरे सारे भारतवर्ष पर फ़ैल गए। उसके बाद मुग़ल भारतवर्ष आये और खिलज़ी साम्राज्य को परास्त करके पुरे भारत को अपने अधीन कर लिया। केवल कुछ राज्य छोड़कर पूरा भारत मुस्लिम अधिपत्य में ही था। भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। भारत कभी भी गरीब नहीं था। भारत खनिज -प्रदार्थो का खज़ाना था।

भौगोलिक दृस्टि से भारत विश्व का सबसे बड़ा गणत्रंत्रिक राज्य है। जनसँख्या की दृस्टि से भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। इसकी कुल आबादी औसतन 1,404,234,872 है। क्षेत्रफल की दृस्टि से भारत विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। इसका कुल क्षेत्रफल 32,87,479 है। इसके उत्तर में विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत हिमालय विराजमान है तथा इसके पश्चिम में अरब सागर ,पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण में हिन्द महासागर है। अर्थात सुरक्षा की दृस्टि से ये चारो ओर से सुरक्षित है।

भारतवर्ष इंग्लैंड तथा अन्य देशो से मसालों का व्यापर करता था। पश्चिमी देशो में उस वक़्त औधौगिक क्रांति चल रही थी और इसी औधौगिक क्रांति की महत्वाकांक्षा की वजह से इंग्लैंड ने भारत को ईस्ट इंडिया कंपनी के तहत अपना गुलाम बनाया। लगभग 200 सालो तक अंग्रेज भारत में रहे। इस वजह से देश संगठित हुआ। देशवाशियों में क्रांति की भावना जगी।अंग्रेजो को देश से निकालने में देश के लोगो ने जी जान लगा दी। कई लोगो ने बिना सोचे अपने प्राणो की आहुति दे दी। 15 अगस्त सन 1947 को हमारा देश स्वतंत्र हुआ पर देश के दो टुकड़े हो गएहिदुस्तान और पाकिस्तान।

भारत अनेकता में एकता का प्रतिक है।विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है जहाँ हर जाति ,हर संप्रदाय के लोग आपस में मिल जुलकर रहते है। भारत आज भी अपनी सभ्यता और प्राचीन संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में विख्यात है।जिस तरह एक माला में भिन्नभिन्न  फूल  गुथे रहते है ,उसी प्रकार हमारा देश भारत है जहाँ नाना धर्म को मानने वाले लोग एक ही माला में पिरोये हुए है। यह वही भूमि है जहाँ गौतम बुद्ध ने पुरे विश्व को शांति और प्रेम का पाठ पढ़ाया। यह वही देश है जहाँ सम्राट अशोक जैसे राजा और चाणक्य जैसे राजनीतिज्ञ पैदा हुए ,जहाँ विवेकानंद जैसे ज्ञानी पैदा हुए जिन्होंने पुरे विश्व के मानचित्र पे भारत जैसे देश की हिंदुत्व का प्रचार किया। बादशाह अकबर जैसे सम्राट पैदा हुए जिन्होंने दीनइलाही  का प्रचार किया। भारत की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है। गांधीजी जैसे महात्मा पैदा हुए जिन्होंने केवल अहिंसा के बल पर पुरे भारतवर्ष को आज़ाद कराया। कवि गुरु रविंद्रनाथ जैसे लेखक पैदा हुए ,जिन्होंने बांग्ला में हर विषय पर लिखा। गीतांजलि के लिए उन्हें भारत के सर्वोच्च पुरस्कार नावेल प्राइज से नवाज़ा गया। इसी तरह की असंख्य प्रतिभावान लोगो से भारत देश भरा पड़ा है।

 भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। ये देश खनिज प्रदार्थों का खज़ाना है तभी तो अंग्रेजो ने यहाँ से कच्चा माल लिया तथा उसे सम्पूर्ण माल में परिवर्तित करके हमारे देश में ही बेचा। 200 सालो तक हमें लूट के वे आमिर बनते रहे। अंग्रेजो ने एक चीज़ अच्छी की और वह थी उनकी शिक्षा प्रणाली। शिक्षित होने के बाद लोगो ने स्वराज्य की मांग की। भारतेन्दु हरिश्चंद्र जी से हमारा नवजागरण काल शुरू हुआ। महान-महान कवि और लेखक यहाँ पैदा हुए जिन्होंने लोगो को अपनी अद्भुत रचनाये दी।

स्वाधीनता प्राप्ति के बाद हमें फिर नए से शरू करना था। डा. बी. आर. अम्बेदकर ने भारतीय सविंधान रचकर अद्भुत कृति का प्रमाण दिया। अभी हम टेक्नोलॉजी में भी बहुत आगे निकल चुके है। तकनिकी के क्षेत्र में भारत ने काफी उन्नति कर ली है। परमाणु बम,कृतिम उपग्रह ,कम्युनिकेशन तथा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ,उद्योगीकरण हर क्षेत्र में भारत उन्नति के शिखर पर है। मौसम का पूर्वानुमान का पता चलने से चक्रवाती हवाओं का पहले से ही पता लग जाता है जिससे पहले से ही सतर्क हुआ जा सकता है। कई बड़े -बड़े वैज्ञानिक भारतभूमि में पैदा हुए। होमी जहांगीर भाभा ,ऐ पी जे अब्दुल कलाम ,शांति स्वरुप भटनागर जैसे वैज्ञानिक ने ना केवल रिसर्च इंस्टिट्यूट की स्थापना की बल्कि अपनी योजनाओं को भी आकार दिया। भारत से राकेश शर्मा सबसे पहले चाँद पर गए। कल्पना चावला पहली भारतीय महिला थी जिसने चाँद पर सैर की। खेल -कूद में भी हमारा देश अग्रणी रहा है। ओलिंपिक तथा दूसरे खेलो में महारत हासिल की है।

किसी भी देश को विकसित होने के लिए सबसे पहला और महत्वपूर्ण तथ्य ये है की वहां के निवासियों को देश के प्रति ईमानदार होना चाहिए। इसकी बहुत बड़ी कमी हमारे देश में है। चारो ओर भष्ट्राचार व्याप्त होता जा रहा है। जिस संस्कृति पर हमें गर्व होना चाहिए उसी संस्कृति को भूलते जा रहे है। देश की अपनी भाषा हिंदी को ही भूलते जा रहे है। इससे पहले ही ओर देर हो जाये ,अपनी खामियों को सुधारना होगा। फिर तो देर नहीं की हर भारतवासी के लफ्ज़ो में एक ही गीत गुनगुनाये “सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा “ । आज इस लेख में आप “10 Lines on Mera Bharat Mahan in Hindi” पढ़ेंगे।

10 Lines on Mera Bharat Mahan in Hindi

  1. भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी नहीं बल्कि राजभाषा हिंदी है।
  2. 200 वर्षो की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजो से आजाद हुआ।
  3. भारत के पहले कृतिम उपग्रह का नाम आर्यभट्ट है।
  4. आर्यभट्ट ने ही सबसे पहले शून्य का आविष्कार किया।
  5. ओलिंपिक में भारत ने अब तक कुल दस स्वर्ण पदक प्राप्त किये है।
  6. भारत की गिनती विश्व के विकासशील देशो में की जाती है।
  7. भारत विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जहाँ नाना जाती के लोग मिल जुलकर रहते है।
  8. इस देश में एक से भी अधिक भाषाएँ बोली जाती है।
  9. भारत विश्व का सबसे बड़ा गणत्रांत्रिक देश है।
  10. भारत की जनसँख्या के कारण ये विश्व का सबसे बड़ा बाजार है तथा हर पूँजीपति यहाँ निवेश करना चाहता है।

5 Lines on Mera Bharat Mahan in Hindi

  1. क्षेत्रफल की दृस्टि से भारत विश्व का सातवाँ बड़ा देश है।
  2. जनसँख्या की दृस्टि से भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है।
  3. भारत के उत्तर में हिमालय खड़ा है ,जो की विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत है।
  4. भारत में स्थित ताजमहल विश्व के सातवे अजूबों में से एक है।
  5. अजंता ,एलोरा की गुफाएं ,नालंदा विश्वविद्यालय सहित भारत में कई प्राचीन इमारतें तथा किले है।

हमें आशा है आप सभी लोगों को Mera Bharat Mahan in Hindi पर लिखा यह छोटा सा लेख पसंद आया होगा । आप इस लेख को 10 Lines about I Proud of MY India in Hindi के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं।

Read Also :-

10 Lines on Republic Day in Hindi
10 Lines on Holi Festival in Hindi
10 Lines on Diwali in Hindi
10 Lines on Jawaharlal Nehru in Hindi
10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi
10 Lines on Mother in Hindi

FAQ on Mera Bharat Mahan in Hindi

Question: भारत विश्व का सबसे अनोखा देश कैसे है ?
Ans-भारत ही विश्व का एकमात्र ऐसा देश है ,जहाँ भिन्न -भिन्न जातियों के लोग आपस में मिल -जुलकर रहते है। होली ,दिवाली रक्षा -बंधन ,ईद ,गणेश चतुर्थी ,दुर्गा पूजा में सभी जाती के लोग प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल होते है। एक -दूसरे की मदद के लिए सदा लोग तत्पर रहते है। यह एक ऐसा देश है जहाँ एक ही माला में पिरोये हुए तरह -तरह के लोग रहते है।

Question: भारत के लोगो का मुख्य पेशा क्या है? तथा भारत क्या -क्या निर्यात करता है?
Ans-चूँकि भारत एक कृषि प्रधान देश है इसलिए भारत के लोगो का मुख्य पेशा कृषि है। कृषि के अलावा भी यहाँ मत्स्य पालन तथा दूसरे उद्योग धंधे भी शामिल है। भारत अपने देश से पेट्रोलियम ,खनिज ,रत्न ,आभूषण ,कृषि उत्पाद ,इंजीनियरिंग गुड्स ,केमिकल ,कपड़े ,मछलियाँ तथा अन्य उत्पादों का भी निर्यात करता है। निर्यात में भारत अग्रणी देश है।

Question: भारत के प्रमुख पर्यटक स्थलों के नाम बतायें।
Ans-भारत के हर राज्य में आपको कुछ न कुछ देखने को मिलेगा। निचे कुछ पर्यटक स्थलों की सूचि दी जा रही है –
दिल्ली -क़ुतुब मीनार,लाल किला ,गेटवे ऑफ़ इंडिया ,राष्ट्रपति भवन, राजपथ
आगरा -ताजमहल
हैदराबाद -चारमीनार
पश्चिम बंगाल -विक्टोरिया,बोटानिकल गार्डन ,हावड़ा ब्रिज ,मोन्यूमेंट ,नेशनल लाइब्रेरी ,दार्जिलिंग (पहाड़ों की रानी)
पंजाब -स्वर्ण मंदिर, बागा बॉर्डर, जलियांवाला बाग
हिमाचल प्रदेश -कुलुमनाली
रजस्थान – पुरानी हवेलियाँ

Question: स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति का नाम बताइयें।
Ans-स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री का नाम जवाहरलाल नेहरू तथा पहके राष्ट्रपति का नाम डा. राजेंद्र प्रसाद था।

Question: भारतीय चलचित्र ने कौन -कौन सी तरक्की की है?
Ans-भारतीय सिनेमा की शुरुआत 1913 से मानी जाती है। भारत की पहली मूक फिल्म राजा हरिश्चंद्र थी। इसके निर्माता दादासाहेब फाल्के थे। हॉलीवुड विश्व का सबसे बड़ा सिनेमा उद्योग है। उसके बाद दूसरे स्थान पर भारत का बॉलीवुड इंडस्ट्री आता है। भारत की फिल्म इंडस्ट्री को काफी लोगों ने सराहा है। बॉलीवुड ने सिनेमा जगत में दूसरे स्थसन पर पहुंचकर काफी उन्नत्ति कर ली है।