10 Lines on Safety in Hindi । सुरक्षा पर 10 लाइन

Spread the love

आज हम “10 Lines on Safety in Hindi” लेकर आपके समक्ष आये है, इस आर्टिकल में आप ’सुरक्षा पर 10 लाइन’ पढ़ेंगे।

Safety in Hindi

आज का अखबार पढ़कर तो मानो सिर चकरा गया। अखबार के पहले पेज पर बड़ी हेडलाइन यह थी कि बिना हेलमेट के गाड़ी चला रही एक युवती की मौत। वह ऐसा लगभग आए दिन करती थी। लेकिन आज उस युवती का दिन बहुत बुरा था। वह शायद इसी सोच के साथ घर से निकली थी कि हर दिन की ही तरह आज भी वह जल्द अपने काॅलेज पहुंच जाएगी। लेकिन किस्मत ने आज के दिन उसके लिए मौत का प्लान तैयार कर रखा था। यह खबर पढ़ते ही मेरे दिमाग में यह ख्याल आया कि आज अगर उसने यातायात के नियम का पालन करते हुए हेलमेट पहना होता तो शायद वह इस अनहोनी को टाल सकती थी। परंतु उसने ऐसा नहीं किया। दूसरी खबर यह थी कि काॅलेज के दोस्तों का ग्रुप पिकनिक मनाने के लिए झील पर गया था। सभी दोस्त पिकनिक मनाने में मग्न थे। सभी अपनी खुद की दुनिया मेें गोते लगा रहे थे। मस्ती भरा माहौल चल ही रहा था कि अचानक एक घटना ने सबको चौंका दिया। दरअसल हुआ यह था कि उस ग्रुप मेें से दो दोस्त झील के एकदम किनारे पर जाकर सेल्फी लेने लगे। सेल्फी लेते हुए एकदम से उनके पांव का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने की वजह से वह दोनों झील में गिर पड़े। उन दोनों को ही तैरना नहीं आता था इसलिए वह पानी में छटपटाने लगे। काफी मशक्कत के बाद उन दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। एक लड़के को तो बचा लिया गया पर दूसरा लड़का मौत की बलि चढ़ गया। ऐसी सेल्फी क्या काम आई जिसने एक लड़के को मौत के घाट उतार दिया। यहां पर भी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया था। 

सेफ्टी माने कि सुरक्षा। सुरक्षा जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण चीज है। बिना सुरक्षा के हमारा जीवन केवल दुर्घटनाओं का ही शिकार होता है। एक पुरानी कहावत है कि सुरक्षा हटी और दुर्घटना घटी। यह कहावत एकदम सौ प्रतिशत सही है। हम जीवन में कोई भी काम करे हमें सुरक्षा का कवच पहनकर ही करना चाहिए। सुरक्षा के साथ काम करने से हमें लाभ मिलता है। हमें सुरक्षा का ध्यान घर में रहते वक्त और बाहर निकलते वक्त हर समय रखना चाहिए। घर में सेफ्टी से हम यह समझते हैं कि घर मेें हमें वहां पड़े औजार से और सीढियों से नीचे उतरते वक्त और चढ़ते वक्त पूरा ध्यान रखना चाहिए। घर से बाहर होने पर हमें यातायात का पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए और कोई ऐसी जगह पर जाने से भी बचना चाहिए जो इंसान के सैर सपाटे और पर्यटन के लिहाज से खतरनाक हो। अगर हम घर की बात करे तो घर पर अगर सबसे ज्यादा कोई दुर्घटना का शिकार होता है तो वह छोटे बच्चे ही होते हैं। छोटे बच्चों का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है। छोटी सी लापरवाही होते ही मोटी कीमत चुकानी पड़ती है। अगर हम बाहर की बात करे तो दुर्घटना का शिकार कोई भी हो सकता है। अगर हम यातायात का पालन ना करे तो हम दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। अगर हम ऐसी जगह जाए जहां पर दुर्घटना का खतरा अधिक रहता है तो भी यह हमारे लिए बड़ा ही खतरनाक साबित हो सकता है। सावधानी रखना बहुत ही जरूरी होता है। आजकल के समय में बच्चों को लेकर बहुत अपराध बढ़ने लगे है। बच्चों पर साइबर अटैक और किडनैपिंग जैसी खतरनाक घटनाएं हो रही है। केले के छिलके को हम यूं ही सड़क पर फेंक दे तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बहुत बार औघोगिक दुर्घटना का किस्सा भी सामने आया है। फ्रेक्ट्री मालिकों का यह दायित्व बनता है कि औद्योगिक सुरक्षा पर ध्यान दे। ऐसा करने पर वह फ्रेक्ट्री में काम करने वाले सभी मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। 

10 Lines on Safety in Hindi

  1. हमें सडक पर चलते हुए यातायात का पूरा ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करके हम अपने आप को दुर्घटना से बचा सकते हैं। 
  2. हम से बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपनी सेफ्टी को ज्यादा तरजीह नहीं देते और फिर बड़ी दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे देते हैं। 
  3. हमें हाई स्पीड पर गाडी चलाने से बचना चाहिए। 
  4. स्वयं की सुरक्षा करना हमारा सबसे बड़ा दायित्व है।
  5. हमें जीवन में पग पग पर सुरक्षित रहने की जरूरत है।
  6. बच्चों की जिम्मेदारी हमारे लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है।
  7. बच्चे दुर्घटना का जल्दी शिकार होते हैं।
  8. फ्रेक्ट्री मालिकों का यह दायित्व बनता है कि वह उनके यहां काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा हेतु काम करे।
  9. सेफ्टी जीवन के हर क्षेत्र में बहुत उपयोगी चीज है।
  10. हमें अपनी निजी सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए।

5 Lines on Safety in Hindi

  1. हमें अपनी सेहत का ढंग से ख्याल रखना चाहिए। यह भी एक प्रकार की सुरक्षा है।
  2. 4 मार्च को हर साल सेफ्टी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  3. जब एक इंसान सुरक्षित तरीके से अपने जीवन को जीता है तो उसका जीवन कामयाब माना जाता है।
  4. पूरे देश में 4 मार्च से लेकर 10 मार्च को सेफ्टी वीक के रूप में मनाया जाता है।
  5. आज के समय में लडकियों को भी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो गया है।

Also Read :-

10 Lines on Lohri in Hindi

10 Lines on Republic Day in Hindi

10 Lines About Hindi Diwas in Hindi

10 Lines About Gandhi Jayanti in Hindi

10 Lines About Lal Bahadur Shastri Jayanti in Hindi

10 Lines About Durga Pooja in Hindi

10 Lines About Teachers Day in Hindi

FAQ on Safety in Hindi

Question: सेफ्टी दिवस कब मनाया जाता है?

Answer: सेफ्टी दिवस हर साल 4 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन प्रख्यात वक्ता और विशेषज्ञ भारत के नागरिकों की सुरक्षा के उपर भाषण देते हैं और अपनी राय रखते हैं।

Question: भारत की सरकार का क्या दायित्व रहता है?

Answer: भारत की सरकार का यह दायित्व रहता है कि वह अपने नागरिकों के हित के बारे में सोचे और उनकी सुरक्षा का हर पल ख्याल रखें।

Question: सेफ्टी दिवस मनाने के पीछे का मूलमंत्र क्या है?

Answer: सेफ्टी दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि आम नागरिकों को उनकी सुरक्षा के प्रति सचेत किया जा सके। यह बहुत जरूरी है कि यात्रा से लेकर स्वास्थ्य और कार्यस्थल सुरक्षा तक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा के बारे में आम जनता के बीच जागरूकता होनी चाहिए। 

Question: जीवन में कौन से प्रकार की दुर्घटनाएं हो सकती है?

Answer: एक बहुत पुरानी कहावत है कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। यह एकदम सही है। हमारी छोटी सी गलती बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती है। वाहन दुर्घटनाएं, फैक्ट्री दुर्घटनाएं, चिकित्सा लापरवाही और अस्वच्छ स्वास्थ्य दुर्घटना के कुछ प्रकार है।