10 Lines on Village in Hindi । गाँव पर 10 लाइन

Spread the love

आज हम “10 Lines on Village in Hindi” लेकर आपके समक्ष आये है, इस आर्टिकल में आप ’गाँव पर 10 लाइन’ पढ़ेंगे।

Village in Hindi

किसको ऐसी जगह की चाह नहीं होगी जहां पर चारों और हरियाली हो, जहां पर आस पास के वातावरण में शांति हो, जहां सुबह सुबह कोयल की कूक सुनने को मिले, हरे-भरे लहराते हुए खेत हो, मिट्टी से बने हुए घर हो। ऐसा सुंदर और मनोरम वातावरण तो केवल गांव में ही देखने को मिल सकता है। गांव का नाम सुनते ही कई लोगों के दिमाग में ग्रामीण परिदृश्य की तस्वीर उभर आती है। इन लोगों में कई ऐसे लोग भी होते हैं जिनके लिए गांव के निवासी और गांव गंवारता की निशानी होती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। गांव तो हमेशा से ही हमारे भारत की पहचान रहे हैं। एक बार महात्मा गांधी ने भी यह कहा था कि भारत की आत्मा गांवों मेें बसती है। गांधीजी का यह मानना था कि स्वतंत्रता पाने की नींव गांव से ही रखी जा सकती है।

वह गांवों का विकसित रूप देखना चाहते थे। गांव का इतिहास बहुत पुराना है। यह माना जाता है कि गांव का विकास वैदिक काल के समय से ही हो गया था। मौर्य साम्राज्य के आते आते गांव और भी तेजी से विकसित होने लगे। हमारे देश की अर्थव्यवस्था भी कहीं ना कहीं गांव पर ही टिकी है। देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का योगदान 16-18 प्रतिशत है। कृषि गांव की नींव है। इसमें कोई शक नहीं है कि हमारे देश की समृद्धि के पीछे हमारे प्यारे गांवों का ही हाथ है। हमारे देश की जनसंख्या 138 करोड़ है। इस घनी जनसंख्या में 83.3 करोड़ तो भारत के गांव में ही निवास करते हैं। बाकी की बची हुई आबादी शहरों में निवास करती है। गांव का जीवन शहर की लाइफस्टाइल से बहुत अलग होता है। गांव शहर की भागमभाग वाली जिंदगी से बहुत दूर होते हैं। यहां भोर होने पर सुबह की अलार्म की जगह कोयल की कूक सुनाई देती है या फिर मुर्गी की कुकडू कु। गांव में ना तो शहर वाला भारी ट्रैफिक होता है और ना ही भागदौड़ भरी जिंदगी। गांव के लोगों मेें आपस में अपनत्व और प्रेम होता है। वह आपस मेें सुख और दुख को बांटते हैं। शहर के लोगों में यह खूबी कोसों दूर होती है। गांव में जब भी बारिश होती है तो मिट्टी की खुशबू से दिन बन जाता है। मिट्टी की खुशबू मन को आनंद देती है। वहां की मिट्टी से हमारे दिल का रिश्ता जुड़ जाता है। आजादी से पहले हमारे गांव की दशा सही नहीं थी। पहले के समय में गांव मेें मूलभूत सुविधाओं की बहुत कमी थी। वहां पर शिक्षा का अभाव था। बिजली और पानी की कमी थी। परंतु आज के समय मेें गांव में कई सारी सुविधाओं की पहुंच हो चुकी है। आज गांव में लोग शिक्षा को महत्व देने लगे हैं। बिजली ने लगभग हर घर तक पहुंच बना ली है। लोग स्मार्टफोन और लेपटॉप का इस्तेमाल तेजी से कर रहे हैं। आज के गांव तेजी से उन्नती कर रहे हैं। हालांकि इसमें दो राह नहीं है कि आज भी कई ऐसे गांव है जहां पर मूलभूत सुविधाओं की कमी है। परंतु बहुत से ऐसे गांव है जो फल-फूल रहे हैं। आज के समय में यह गांव विकसित है।

भारत के 10 स्मार्ट गांव

  • ओदंथुरई, तमिलनाडु
  • गंगादेवीपल्ली, आंध्र प्रदेश
  • चिजामी, नागालैंड
  • पुंसारी, गुजरात
  • धरनाई, बिहार
  • मावलिननॉंग, मेघालय
  • पिपलांत्री, राजस्थान
  • रामचंद्रपुर, तेलंगाना
  • कोकरेबेलूर, कर्नाटक
  • कदबनवाड़ी (कदबनवाड़ी, महाराष्ट्र)

भारत के गांव प्रगति की ओर बढ़ रहे है किंतु इसके बावजूद भी बहुत से ऐसे लोग है जो गांव को छोड़कर शहर की ओर रूख कर रहे हैं। उनको लगता है कि गांव मेें उनको शिक्षा और नौकरी इतनी बेहतर ढंग से मिल सकती जितनी कि शहरों में मिल सकती है। 

10 Lines on Village in Hindi

  1. भारत के गांव बहुत सुंदर और शांत हैं। यहां शहर के मुकाबले ज्यादा हरियाली भी होती है।
  2. ग्रामवासी शहरी लोगों के मुकाबले ज्यादा शालीन और सभ्य होते हैं। 
  3. गांव में महानगर वाली भागदौड नहीं होती है।
  4. गांव में लोग अर्लाम की जगह कोयल की आवाज से जागते हैं। 
  5. ग्रामवासी शहरी लोगों की तुलना मेें जल्दी उठ जाते हैं।
  6. वहां पर लोग सादा और पोष्टिक खाना पसंद करते हैं।
  7. गांव की हवा में शुद्धता है। वहां की हवा शहर की जहरीली हवा जैसी नहीं है।
  8. गांव के लोग बड़ी ही शान से भारत की संस्कृति और परंपरा को निभाते हैं।
  9. यहां पर हरियाली की मात्रा अधिक है।
  10.  हम कृषि के लिए गांव पर ही निर्भर हैं।

5 Lines on Village in Hindi

  1. गांव के लोग शहरी लोगों से ज्यादा व्यवहारिक होते हैं।
  2. गांव में पारंपरिक रूप से हर तरह के त्यौहार मनाए जाते हैं।
  3. गांव में लहलहाते हुए खेत बहुत ही सुंदर दिखते हैं।
  4. गांव में अब काफी पक्के घर बन गए हैं परंतु आज भी कई लोग झोपड़ी में रहते हैं।
  5. इतना सब कुछ होने के बावजूद भी आज भी कई गांवों में सुविधाओं का अभाव है।

Also Read :-

10 Lines on Lohri in Hindi

10 Lines on Republic Day in Hindi

10 Lines About Hindi Diwas in Hindi

10 Lines About Gandhi Jayanti in Hindi

10 Lines About Lal Bahadur Shastri Jayanti in Hindi

10 Lines About Durga Pooja in Hindi

10 Lines About Teachers Day in Hindi

FAQ on Village in Hindi 

Question: गांव का जीवन कैसा होता है?

Answer: गांव का जीवन बहुत ही शांत होता है। यहां पर चारों ओर हरियाली होती है। वहां के लोगों का जीवन भी बहुत साधारण और सादा होता है। गांव के लोग शहरी लोगों के मुकाबले ज्यादा संतोषी होते हैं। यहां का वातावरण और हवा कम प्रदूषण वाली होती है।

Question: भारत के कुछ सुंदर गांवों के नाम बताइए?

Answer: भारत के कुछ सबसे खूबसूरत गाँव कुछ इस प्रकार है – सिक्किम में लाचेन गाँव, हिमाचल प्रदेश में जंजैहली, दक्षिण सिक्किम में रवंगला और आदि।

Question:. गांव के सकारात्मक और नकारात्मक पहलू का वर्णन किजिए?

Answer: गांव के सकारात्मक पहलू – 

  • गांव का जीवन शहर से ज्यादा शांतिपूर्ण होता है।
  • यहां पर लोग बनावटीपन से कोसों दूर रहते हैं। 
  • गांव मेें लोग आपस मेें मिलजुलकर रहते हैं इसलिए लोगों को कभी भी अकेलापन महसूस नहीं होता।
  • यहां पर खूब हरियाली होती है।

    गांव के नकारात्मक पहलू – 

  • शहर की तुलना में गांव में गरीबी ज्यादा है।
  • यहां पर आज भी कई मूलभूत सुविधाओं की कमी है।
  • गांव में रोजगार के अवसर कम है।
  • गांव के कई लोग आज भी अशिक्षित है।

Question: गांव के लोग शहर की ओर पलायन क्यों करते हैं?

Answer: गांव के लोग शहर की ओर पलायन इसलिए करते हैं क्योंकि गांव में आज भी बहुत सारी बुनियादी जरूरतों की कमी है। गांव में लोगों को नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त नहीं हो पाते हैं।