10 Lines on Virat Kohli in Hindi । विराट कोहली पर 10 लाइन

Spread the love

विराट कोहली भारतीय क्रिकेटर है। विराट विश्व के सुप्रसिद्ध बल्लेबाजों में से एक है। आज हम इस लेख में आपके लिए ‘10 Lines on Virat Kohli in Hindi‘ लेकर आये है।

Virat Kohli in Hindi

2 मार्च 2008 का वह ऐतिहासिक दिन जब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था। अंत में भारत ने साउथ अफ्रीका को 12 रन से हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। विराट कोहली के नेतृत्व में भारत ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। उस समय विराट कोहली रातों रात चर्चा में आ गए थे। यह विराट की कड़ी मेहनत का ही नतीजा था कि इतनी छोटी उम्र में कप्तानी का जिम्मा लेकर उन्होंने भारत की झोली में विश्व कप डाल दिया। विराट कोहली बचपन से ही खुब मेहनती थे। कोहली का जन्म बेहद साधारण परिवार में हुआ था। उनका जन्म 5 नवम्बर 1988 को हुआ था। वह दिल्ली के पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी माता सरोज कोहली गृहिणी है। उनके पिता प्रेम कोहली एक क्रिमिनल वकील के तौर पर काम करते थे। उनके एक भाई और बहन है। विराट ने बहुत छोटी सी उम्र से ही खेलना शुरू कर दिया था। धीरे धीरे लगातार प्रेक्टिस करते हुए उन्होंने इस खेल में महारत हासिल कर ली। दिसंबर 2006 में वह रणजी मैच खेल रहे थे और उसी महीने के 18 दिसंबर को विराट कोहली के पिता प्रेम कोहली का निधन हो गया। अपने पिता के निधन की खबर सुनकर एक बार तो विराट कोहली को जैसे सदमा सा लगा। परंतु विराट ने हार नहीं मानी और रणजी मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन दिखाया। 2 मार्च 2008 को विराट कोहली के नेतृत्व में भारत ने अंडर -19 विश्व कप जीता। कप जीतते ही कोहली रातोंरात चर्चा में आ गए थे। विराट को सब प्यार से चीकू भी बुलाते हैं। यह नाम उनको उनके बचपन के कोच रह चुके अजीत चौधरी ने दिया था। सचिन तेंदुलकर बचपन से ही उनके आदर्श रहे हैं। उनको वर्ल्ड कप 2012 की क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था। हालांकि उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था परंतु फिर भी उनके प्रदर्शन से सभी संतुष्ट थे। विश्व कप के बाद उनके प्रदर्शन में और भी तेजी से निखार आया। कोहली चौथे ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने तीन साल तक लगातार हजार से भी ज्यादा रन बनाए हैं। 16 अक्तूबर 2013 को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच हुआ था। उस मैच में विराट ने मात्र 52 गेंदो पर शतक लगाया था। क्रिकेट में अपने शानदार योगदान के चलते विराट को 2013 में अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया था। फिर 2017 में पद्मश्री और 2018 में राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से नवाजा गया था। क्रिकेट तो कोहली का पहला प्यार है परंतु उसके अलावा भी उनके कई शौक है। कोहली को क्रिकेट के बाद फुटबाॅल सबसे शानदार खेल लगता है। अपने फुटबाॅल प्रेम के चलते ही वह फसी गोवा के मालिक बने थे। उन्हें कारों का और टैटू का भी बहुत शौक है। अपनी नई हेयर स्टाइल और फैशन सेंस की वजह से वह हमेशा से ही चर्चा में रहे हैं। नौजवानों के बीच उनकी स्टाइल हमेशा ही लोकप्रिय रही है। वह नौजवान पीढ़ी के लिए स्टाइल आइकन हैं। महेंद्र सिंह धोनी के बाद वह ही एकमात्र कप्तान है जो इतना लोकप्रिय रह चुके हैं। 11 दिसंबर 2017 को उनकी शादी भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ हो गयी थी। उस दिन उनकी कई महिला फैन्स का दिल टूटा था क्योंकि आखिरकार वह युवा दिलों की धड़कन जो थे। उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम वामिका है। 

10 Lines on Virat Kohli in Hindi 

  1. विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था।
  2. उनकी माता का नाम सरोज कोहली है और पिता का नाम प्रेम कोहली है।
  3. वह बेहतरीन कप्तान रह चुके हैं।
  4. वह सेहत को लेकर बेहद सजग रहते हैं।
  5. छोला भटुरा और राजमा चावल विराट कोहली के पसंदीदा व्यंजन है।
  6. विराट कोहली 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं।
  7. टाइम मैग्जीन ने उनको सौ प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल किया था।
  8. विराट की लंबाई 5’9″ इंच है और उनका वजन 70 किलो है।
  9. क्रिकेट के अलावा फुटबाॅल और टेनिस उनके पसंदीदा खेल है।
  10. सचिन तेंदुलकर को वह अपना आदर्श मानते हैं।

5 Lines on Virat Kohli in Hindi 

  1. विराट कोहली को विश्व के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माना जाता है।
  2. उनकी स्कूली शिक्षा विशाल भारती पब्लिक स्कूल से हुई थी।
  3. उनकी शादी भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से 2017 में हुई थी।
  4. उनका बचपन बहुत संघर्षपूर्ण रहा है।
  5. लोग प्यार से उन्हें चीकू बुलाते है। यह नाम उनके बचपन के कोच रहे अजीत चौधरी ने उन्हें दिया था।

FAQ on Virat Kohli in Hindi 

Question : विराट कोहली कौन है?
Answer : विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी है। उनका जन्म 5 नवंबर 1988 को हुआ था। उनकी मां सरोज कोहली एक हाउसवाइफ है और उनके पिता प्रेम कोहली एक क्रिमिनल वकील थे।

Question : विराट कोहली के मनपसंद व्यंजन कौन कौन से है?
Answer : विराट कोहली अपनी सेहत को लेकर बेहद जागरूक रहते हैं। वह भारत के सबसे फिट क्रिकेटर्स में से एक माने जाते हैं। पर जब बात आती है उनके प्रिय भोजन की तो वह पीछे नहीं रहते। छोले भटूरे, आलू के परांठे, सुशी और राजमा चावल उनके खाने की लिस्ट में नंबर वन आते हैं।

Question : विराट कोहली को कौन से प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है?
Answer : उनको राजीव गांधी खेल रत्न, पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

Question : विराट कोहली के करियर की शुरुआत कब और कैसे हुई?
Answer : विराट कोहली ने मात्र तीन साल की उम्र से खेलना शुरू कर दिया था। जब दुसरे बच्चे टाॅय गन और विडियो गेम खेलते थे तब विराट बल्ले को थामे उससे ही खेला करते थे। विराट की यह पसंद जब जुनून में बदल गई तो उनके माता और पिता यह समझ गए थे कि यह दूसरे बच्चों से थोड़ा अलग है। फिर धीरे धीरे अपने खेल के प्रदर्शन में निखार लाते हुए वह पहुंच गए विश्व कप अंडर 19 में। वहां उन्होंने टीम की कप्तानी की और भारत को विश्व कप जीता दिया।

Question : हमें विराट कोहली और उनके जैसे दूसरे खिलाड़ियों के जीवन से क्या सीख मिलती है?
Answer : हमें इन सभी मेहनती खिलाड़ियों के जीवन से यह सीख मिलती है कि हमें अपने जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। हमें यह भी सीख मिलती है कि इस जीवन में एक बच्चे को ही अपना भविष्य तय करने का अधिकार मिलना चाहिए।