10 Lines on World Peace Day in Hindi । अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस

Spread the love

आज हम “विश्व शांति दिवस पर 10 लाइन्स निबंध” लेकर आपके समक्ष आये है, इस आर्टिकल में आप ’10 Lines on World Peace Day in Hindi’ में पढ़ेंगे।

World Peace Day in Hindi

शांति एक ऐसा आध्यात्मिक शब्द है, जिसे सभी अपने जीवन में पाना चाहते हैं। हर कोई शांति से जीवन यापन करना चाहता है, लेकिन जीवन संघर्षों से भरपूर होता है। इसीलिए संघर्ष ही जीवन का एक अहम हिस्सा है। आजकल की तनावपूर्ण जीवन में जनसंख्या में तो बहुत वृद्धि हुई है पर मनुष्य भीड़ में खोया अकेला हो गया है। निराश और उदास है। शांति की तलाश में कोई घर छोड़ रहा है, कोई पारिवारिक जीवन का त्याग कर रहा है। फिर भी मनुष्य को शांति नहीं मिल रही। आज अगर विश्व में देखें तो चारो और टेक्नोलॉजी की भरमार है। फिर हमेशा आतंकवाद, खून, डकैती, बलात्कार, फरेब हिंसा, हत्या से दुनिया अशांति से भरी पड़ी है। यह भी मनुष्य है और इन्हें भी शांति चाहिए पर गलत दिशा निर्देशों के कारण अपने पथ से भटक गए हैं और गुमनामी के अंधेरों में खो गए हैं। 

वर्तमान परिपेक्ष्य में जिस चीज की सबसे ज्यादा आवश्यकता है वह है शांति। इस शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही हर वर्ष 21 सितंबर को विश्व शांति दिवस मनाया जाता है। 

विश्व शांति दिवस का इतिहास

 अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की स्थापना 1985 में की गई थी। 1985 से लेकर 2000 तक सितंबर के तीसरे सप्ताह में विश्व शांति दिवस मनाया जाता था। विश्व शांति दिवस वर्ष 2001 से विश्व शांति दिवस की अधिकारिक तिथि 21 सितंबर घोषित कर दी गई थी। इस दिन को मनाने के लिए न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र शांति घंटी बजाई जाती है। यह घंटी जून 1954 में जापान के संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रदान की गई थी। बेल टावर को हनमीदा फूलों से सजा हुआ छोटा सा मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है जो उस स्थान का प्रतीक है जहां गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था।

 11 सितंबर उग्रवादी इस्लामी आतंकवाद अलकायदा द्वारा चार आतंकवादी द्वारा अमेरिका पर हमले किए गए थे। उसी वर्ष में तारीख विश्व शांति दिवस की तारीख बदल दी गई।

Also Read:-

10 Lines on World Peace Day in Hindi
10 Lines on National Immunization Day in Hindi
10 Lines on Wikipedia Day in Hindi
10 Lines on Global Family Day in Hindi
10 Lines on Black Friday in Hindi
10 Lines on World Tsunami Day in Hindi
10 Lines on World Kindness Day in Hindi
10 Lines on World Diabetes Day in Hindi

 कबूतर है शांति का प्रतीक

 कबूतरों को शांति का प्रतीक बनने के पीछे भी ऐतिहासिक कथाएं हैं। ऐसा माना जाता है कि बाइबल में के प्रसंग में एक भयानक बाढ़ के समय कबूतर मानवता की सहायता के लिए प्रकट हुए थे। ऐसा भी माना जाता है कि मशहूर कलाकार पाब्लो पिकासो द्वारा अपनी पेंटिंग्स में कबूतरों के उपयोग के शांति के दूत के तौर पर उनकी लोकप्रियता बढ़ाने में व्यापक योगदानकारी रहा। युद्ध के त्रासदी दर्शाने वाली उनकी प्रसिद्ध Guernica वाली उनकी पेंटिंग में मरहम लगाते हुए पेंटिंग में कबूतरों को घायल घोड़ों और मवेशियों को मरहम लगाते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा 1949 में पिकासो ने पेरिस में आयोजित वर्ल्ड कांग्रेस के लिए बनाए पोस्टर में सफेद कबूतर का चित्र था।

विश्व शांति दिवस को मनाने का उद्देश्य

 अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस 21 सितंबर को वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है। इस दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा 24 घंटे युद्ध को विराम देते हैं। राष्ट्रों तथा लोगों के बीच शांति के नियमों को बढ़ावा देकर इस दिन का पालन किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार साल 2022 का थीम था ‘नस्लवाद खत्म करो शांति का निर्माण करो’ संयुक्त राष्ट्र के अनुसार वास्तविक सच्ची शांति प्राप्ति के लिए ना सिर्फ अहिंसा का होना जरूरी होता है बल्कि ऐसे समाज के निर्माण की आवश्यकता होती है जहां सभी सदस्य समान हो तथा सभी को विकास के पर्याप्त अवसर भी मिलते हों। इस दिन के पालन का मकसद ऐसी दुनिया बनाना है जहां सभी अपनी जाति की परवाह किए बिना समान व्यवहार किया जाता हो। इस दिन संयुक्त राष्ट्र संघ सभी मतभेदों से ऊपर शांति के लिए प्रतिबंध होने और शांति की संस्कृति के निर्माण में योगदान करने के लिए सभी मानवता के लिए वैश्विक स्तर पर सांझा करता है। 

भारत की भूमिका

विश्व शांति दिवस के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू ने शांति के 5 मूल मंत्र दिए थे, जिसे पंचशील सिद्धांत का नाम दिया गया जिसमें शामिल हैं –

  • एक दूसरे की प्रादेशिक अखंडता और प्रभुता का सम्मान करो 
  • समानता और परस्पर लाभ की नीति का पालन
  • एक दूसरे के आंतरिक विषयों में हस्तक्षेप ना करना
  •  शांतिपूर्ण सह अस्तित्व की नीति में विश्वास रखना
  • एक दूसरे के विरुद्ध आक्रामक कार्यवाही ना करना

 क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस ?

इस दिन के माध्यम से दुनिया और दुनिया वालों के बीच शांति का संदेश प्रचार किया जाता है । सफेद कबूतर को शांति का दूत माना जाता है। दुनियाभर में शांति का संदेश पहुंचाने के लिए विश्व शांति दिवस पर सफेद कबूतर उड़ाकर शांति का पैगाम दिया जाता है तथा एक दूसरे से भी शांति कायम रखने की अपेक्षा की जाती है।

10 Lines on World Peace Day in Hindi

  1. विश्व शांति दिवस प्रतिवर्ष 21 सितंबर को मनाया जाता है।
  2. भारत एक शांतिप्रिय देश है ।
  3. विश्व शांति दिवस के दिन विभिन्न समारोहों का आयोजन किया जाता है।
  4. शांति किसी भी समाज तथा देश के निर्माण के आधार होते हैं ।
  5. आज विश्व शांति की आवश्यकता बहुत अधिक और तेज हो गई है ।
  6. विश्व शांति दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1881 में की गई थी ।
  7. स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने शांति के 5 मूल मंत्र दिए थे।
  8. इस दिन का पालन घंटी बजा कर किया जाता है।
  9. इस दिन युद्ध को 24 घंटे के लिए विराम दिया जाता है ।
  10. इसे पहले वनडे पीस के नाम से नामकरण किया गया था।

5 Lines on World Peace Day in Hindi

  1. इस दिन को मनाने का मकसद दुनिया के शांति तथा भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है।
  2. आज पूरी दुनिया में अशांति का ही बोलबाला है।
  3. रुस यूक्रेन युद्ध युद्ध अभी भी जारी है।
  4. यूरोप और  दुनिया के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे है। 
  5. ऐसे मे एक दिन शांति की आवश्यकता है।

Also Read:-

10 Lines on All Saints Day in Hindi
10 Lines on World Vegan Day in Hindi
10 Lines on Forgiveness Day in Hindi
10 Lines on World Literacy Day in Hindi
10 Lines on International Tiger Day in Hindi
10 Lines on World Aids Day in Hindi
10 Lines on Engineer’s Day in Hindi
10 Lines on World Coconut Day in Hindi

FAQ on World Peace Day in Hindi

1) विश्व शांति दिवस से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर -विश्व शांति दिवस प्रतिवर्ष 21 सितंबर को वैश्विक स्तर पर तथा उसके लोगों के बीच में शांति कायम रखने के उद्देश्य से मनाया जाता है ।इस दिन की शुरुआत 1993 में हुई, जिसका थीम राइट टू पीस ऑफ पीपल था। 

2) विश्व शांति दिवस की स्थापना कब हुई?

उत्तर, -विश्व शांति दिवस की स्थापना दो 21 सितंबर 1983 में हुई ,जिसमें कई देश राजनीतिक समूह के लोग शामिल थे।

3)  विश्व शांति क्यों आवश्यक है?

 उत्तर- मानव जाति के विकास के लिए विश्व में शांति आवश्यक है। शांति के अभाव में मानव जाति का विकास संभव नहीं। प्रत्येक देश का स्वर्णिम युग उसे कहा जाता है जहाँ पूर्ण शांति और सुख हो।

4)विश्व शांति दिवस की प्रमुख विशेषता बताइए।

उत्तर- विश्व शांति दिवस की प्रमुख उद्देश्य दुनिया वालों के बीच शांति कायम करना है।दुनिया वालों के अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष के बीच शांति कायम करना है।अंतरराष्ट्रीय संघर्ष रोकने और शांति की संस्कृति विकसित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का जन्म हुआ है ।

5)विश्व शांति ने भारत का कौन सा स्थान है?

उत्तर-न्यूयॉर्क के 168 देशों को शामिल किया गया है इसमें आइलैंड को सिर्फ स्थान प्राप्त हुआ है न्यूयॉर्क में भारत ने 135 वा स्थान मिला है। 

Also Read:-

10 Lines on Armistice Day in Hindi
10 Lines on Transport Day in Hindi
10 Lines on World Services Day in Hindi
10 Lines on World Cancer Awareness Day in Hindi
10 Lines on Childrens Day in Hindi
10 Lines on Infant Protection Day in Hindi
10 Lines on World Radiography Day in Hindi